TRP Toppers: पहले पायदान से टस से मस नहीं हो रही है 'नागिन', 'कुंडली भाग्य', 'डांस दीवाने', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' समेत इस हफ्ते रहा इन टीवी शोज का जलवा

देखें किस नम्बर पर है आपका फेवरेट शो ?

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: August 2, 2018 3:06 PM IST

हर हफ्ते टीआरपी चार्ट्स में कुछ ना कुछ बदलाव जरुर होते है। जहां इस साल के 29 हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में 'रुप- मर्द का नया स्वरुप' ने जबरदस्त एंट्री मारी थी वहीं इस बार टॉप टेन की लिस्ट में उसका नामोनिशान ही नहीं है। बात करें हर हफ्ते धमाल मचाने वाली 'नागिन 3' का तो इस बार भी यह सीरियल नम्बर एक के पायदान पर है।

बीते हफ्ते टॉप टेन की लिस्ट से गायब रहने वाले अर्जुन बिजलानी और अलीशा पवार के थ्रिलर शो 'इश्क में मरजावा' की टीआरपी में उछाल देखने को मिल रही है। बता दें कि हाल ही में इस सीरियल में निया शर्मा की एंट्री हुई है और ये कहना गलत नहीं होगा कि निया की एंट्री से इस शो को फायदा मिला है।

खैर इस बात 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दर्शकों के लिए बुरी खबर है। जहां पिछले हफ्ते सब टीवी पर आने वाले इस कॉमेडी शो को चौथा पायदान मिला था वहीं 30 वें हफ्ते में यह शो दो पायदान नीचे खिसक गया है। वैसे इस बार ये रिश्ता क्या कहलाता है एक पायदान ऊपर उठा है और इस बार यह सीरियल पांचवें नम्बर पर है।

बता दें कि इस हफ्ते मोनालिसा स्टारर हॉरर शो 'नजर' शुरु हुआ है वहीं अगले महीने एकता कपूर का मच-अवेटेड शो 'कसौटी जिंदगी के' भी ऑन एयर हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बार अक्टूबर के बजाय सितम्बर से ही 'बिग बॉस 12' को ऑन एयर कर दिया जाएगा। ऐसे में लाजिमी है कि अगला महीना टीआरपी लिस्ट में काफी बदलाव लेकर आने वाला है। फिलहाल तो आप इस हफ्ते के टॉप 10 शोज पर डालिए एक नजर...

1. नागिन 3

2. कुंडली भाग्य

3. कुमकुम भाग्य

4. डांस दीवाने

5. ये रिश्ता क्या कहलाता है

6. तारक मेहता का उल्टा चश्मा

7. शक्ति: अस्तित्व के एहसास की

8. कुल्फी कुमार बाजेवाला

9. इश्क सुभान अल्लाह

10. इश्क में मरजावा

टॉप 10 की लिस्ट में शुमार इन सीरियल्स में से कौन सा आपका फेवरेट है ? कमेंटबॉक्स में जरुर बताए।