Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Ranbir Kapoor के सीक्रेट अकाउंट का पर्दाफाश करेंगी श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर भी देंगे साथ

Shraddha Kapoor exposes Ranbir Kapoor: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच श्रद्धा कपूर ने रणबीर कपूर को लेकर सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में खुलासा किया है।

By: kumar sarash  |  Published: February 7, 2023 6:27 PM IST

Ranbir Kapoor के सीक्रेट अकाउंट का पर्दाफाश करेंगी श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर भी देंगे साथ

Ranbir kapoor secret instagram account: बॉलीवुड के स्टार एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर सामने आया था, जिसे सभी ने काफी पसंद किया। बता दें कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की ये फिल्म 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस बीच श्रद्धा कपूर ने रणबीर कपूर को लेकर एक खुलासा किया है। आप सभी को पता होगा कि रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि उनका कोई सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट है। अब श्रद्धा कपूर ने भी रणबीर कपूर के अकाउंट के बारे में चुप्पी तोड़ी है।

रणबीर कपूर को लेकर श्रद्धा कपूर ने किया खुलासा

दरअसल, श्रद्धा कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा, मैं सिर्फ झूठी हूं, मक्कार तुम्हारा दोस्त है। इसपर अर्जुन कपूर ने जवाब दिया, मक्कार है पर मेरा यार है और वो ये पोस्ट अपने (रूमर्ड) फिनस्टा अकाउंट से जरूर चेक कर रहा होगा। श्रद्धा ने ये भी खुलासा किया है कि आलिया और मैं जल्द ही उनके फिनस्टा अकाउंट का खुलासा कर रहे हैं। ये सभी लोग रणबीर कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में बात कर रहे हैं।

रणबीर ने की थी श्रद्धा कपूर की तारीफ

बताते चलें कि पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस वजह से दोनों के फैंस काफी एक्साइडेट हैं। इतना ही नहीं रणबीर कपूर और श्रद्धा अपनी मूवी का जोरों शोरो से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने श्रद्धा कपूर की जमकर तारीफ की थी। रणबीर ने कहा था कि वो श्रद्धा को तब से जानता हूं जब वे बहुत छोटे थे। इससे पहले रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे। इस मूवी में उनके साथ आलिया भट्ट, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे। वहीं श्रद्धा कपूर काफी समय से बड़े पर्दे से दूर चल रहे हैं।


About the Author

Kumar Sarash