TMMTMTTM X Review: Kartik Aayan की फिल्म को कैसा मिला रिएक्शन? थिएटर में जाने से पहले जरूर देखें ये वायरल पोस्ट

TMMTMTTM X Review: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरी तू मेरा रिलीज हो गई है और अब फिल्म का फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों के रिएक्शन भी सामने आ गए हैं. आइए आपको बताते हैं कि फिल्म कैसी है.

By: Kavita  |  Published: December 25, 2025 1:11 PM IST

TMMTMTTM X Review: Kartik Aayan की फिल्म को कैसा मिला रिएक्शन? थिएटर में जाने से पहले जरूर देखें ये वायरल पोस्ट

TMMTMTTM X Review: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फाइनली रिलीज हो गई है. 25 दिसंबर के मौके पर इस फिल्म को थिएटर में रिलीज किया गया, जिसमें कार्तिक और अनन्या का रोमांस देखने के लिए मिला. इस फिल्म में कॉमेडी का तड़का रोमांस के साथ लगाया गया. समीर संजय विद्वांस के निर्देशन में बनी ये फिल्म थिएटर में आई तो दर्शकों के रिएक्शन भी ट्विटर यानी X पर आने शुरू हो गए हैं. आइए आपको बिना देर किए लोगों के वो पोस्ट दिखाते हैं, जिससे आपको पता चलेगा कि फिल्म देखनी चाहिए या नहीं...

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म पर लोगों के रिएक्शन

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) फैंस को काफी पसंद आ रही है. इस फिल्म में दर्शकों को कार्तिक और अनन्या की जोड़ी ने दिल जीत लिया है. कार्तिक और अनन्या के साथ फिल्म में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी नजर आई हैं और इन दोनों एक्टर्स का काम भी दर्शकों के दिलों को छू गया है. इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें कार्तिक और अनन्या की रोमांटिक कहानी तो दिखाई गई है लेकिन मेकर्स ने फिल्म को काफी साफ सुधरा रखा है. ऐसे में फिल्म इस फिल्म को आप लोग फैमिली के साथ भी बड़ी ही आसानी के साथ देख सकते हैं. इस वजह से दर्शकों को ये भी ज्यादा पसंद आ रही है. हालांकि, कई लोगों ने इस फिल्म को फुल ऑन एटरटेनमेंट बताया है तो कुछ लोगों को फिल्म की कहानी थोड़ी सी बोरिंग भी लगी है.

TRENDING NOW

पहले दिन कितनी होगी फिल्म की कमाई

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' सिनेमाघरों में उस समय रिलीज हुई है, जब दर्शकों पर धुरंधर का क्रेज साफ नजर आ रहा है. रणवीर सिंह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. ऐसे में ये फिल्म अब कार्तिक की फिल्म के लिए परेशानी बन सकती है. दावा है कि ये फिल्म पहले दिन 8 से 11 करोड़ के बीच की ओपनिंग कर सकती है. हालांकि, फिल्म को अगर माउथ पब्लिसिटी मिल जाती है, तो उसका कलेक्शन भी हवा की रफ्तार से आगे भागता हुआ नजर आएगा. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.