Tuesday Trivia: पहली मुलाकात में जिया खान को दिल दे बैठे थे सूरज पंचोली, एक साल भी नहीं चल पाई थी लव स्टोरी!!

Tuesday Trivia: Tuesday Trivia: सूरज पंचोली और जिया खान को लेकर कई सारी खबरें चलती रहती है। लेकिन आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने वाले है।

WrittenBy
By: Abhay | Published: July 5, 2022 9:21 AM IST

Tuesday Trivia: सूरज पंचोली इन दिनों वो सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए है। सूरज पंचोली की लाइफ को एक मामले में एकदम बदल के रख दिया था, वो था बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की खुदकुशी का मामला। इसके बाद सूरज की लाइफ में बहुत कुछ बदल गया। एक समय पर सूरज पर आरोप लगे थे की उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान को खुदकुशी के उकसाया है। इसके चलते सूरज पंचोली को जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वो बॉलीवुड की की दुनिया से एकदम से गायब ही हो गए थे। अब सूरज बहुत ही कम फिल्मों में नजर आते है। अब इस केस में नया मोड़ आ गया है।

कौन थी जिया खान
एक समय पर जिया खान बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस थी, साल 2013 में उन्होंने सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद उनके प्रेमी एक्टर सूरज पंचोली पर कई आरोप लगे थे और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन इन दोनों के लव स्टोरी अधूरी रह गई। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जिया और सूरज फेसबुक के जरिए साल 2012 में एक दूसरे के दोस्त बने थे। इसके बाद धीरे-धीरे बात आगे बढ़ी और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। अब बात घर वालों तक पहुंच गई। जिया और सूरज एक बार साथ घूमने भी गए थे। फिर साल 2013 की 3 जून को जिया खान अपने घर में मृत पाई जाती है। जिसके बाद तरह-तरह की बातें सामने आई है। पहले सूरज पर आरोप लगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि प्यार में धोखा मिला इसलिए जिया खान ने खुदकुशी। लेकिन 9 साल बाद भी केस अभी भी उलझा हुआ है।

मां के खिलाफ जारी हुआ समन
जिया खान ने साल 2013 में खुदकुशी की थी, लेकिन ये मामला अभी तक सुलझ नहीं पाया है। पहले जिया खान की मां के आरोप लगाने पर सूरज को गिरफ्तार किया गया, अब कोर्ट में न पेश होने पर जिया खान की मां राबिया खान के खिलाफ समन जारी हो गया है। अब देखना ये होगा कि ये मामला कब तक सुलझ पाता है और कब जिया खान को न्याय मिलेगा।