कमांडो की भूमिका में नजर आएंगे ‘इंद्रनील सेनगुप्ताे’

इंद्रनील ने अपने इस किरदार के बारे में अपनी पत्नी और अभिनेत्री बरखा बिष्ट के साथ भी चर्चा की।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: December 22, 2016 12:56 PM IST

इंद्रनील ने अपने इस किरदार के बारे में अपनी पत्नी और अभिनेत्री बरखा बिष्ट के साथ भी चर्चा की।

टीवी एक्टर इंद्रनील सेनगुप्‍ता जल्द ही छोटे परदे पर दस्तक देने वाले हैं। टीवी एक्टर इंद्रनील सेनगुप्‍ता इस शो में गेस्ट की भूमिका की भूमिका में नजर आएंगे। इस शो का नाम ‘गुलाम’ हैं। इंद्रनील ने दिए एक इंटरव्यू में कहा, “सौरभ तिवारी के साथ मेरे संबंध अच्छे हैं। मैंने उनके लिए एक बार ‘लुक टेस्ट’ दिया था, लेकिन दुर्भाग्य से यह शो हो नहीं पाया।” इस बार जब सौरभ की ओर से गेस्ट की भूमिका के लिए इंद्रनील को फोन आया, तो वह मना नहीं कर पाए। इंद्रनील ने कहा, ‘मैं छोटा सा किरदार होने के बावजूद भी मना नहीं कर पाया। यह हालांकि, कहानी का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है।‘ [इसे भी पढ़े: इनविटेशन के बावजूद ‘दंगल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में नहीं आए सलमान-शाहरूख]

इंद्रनील को टेलीविजन चैनल ‘लाइफ ओके’ पर आने वाले शो में कमांडो की भूमिका में देखा जाएगा। उनका कहना है कि, इस शो में आने वाले किसी भी कलाकार के साथ उन्होंने पहले काम नहीं किया है और इसीलिए, यह उनके लिए एक अलग अनुभव होगा। इंद्रनील ने अपने इस किरदार के बारे में अपनी पत्नी और अभिनेत्री बरखा बिष्ट के साथ भी चर्चा की। [इसे भी पढ़े: देखें, करीना और सैफ के बच्चे की पहली झलक !]

टीवी पर अपने अभिनय से दर्शकों को लुभाने वाले इंद्रनील फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इंद्रनील बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ फिल्म ‘कहानी’ में नजर आए थे। इस फिल्म में इंद्रनील एहम किरादार में नजर आएं। विद्या के अलावा इस फिल्म में कोई याद रहा तो वह इंद्रनील थे। इसके साथ, इंद्रनील बंगाली फिल्म ‘ऑटोग्राफ' और ‘अरेकती प्रेमर गोल्पो' में भी अभिनय कर चुके हैं। [इसे भी पढ़े: आमिर खान की फिल्म 'दंगल' देखने के बाद क्या है बॉलीवुड का रिएक्शन, जानिए यहा]