जेनिफर विंगेट ने कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट किया क्रिसमस, देंखे PHOTOS

जेनिफ़र बाकी एक्ट्रेस के बिलकुल अलग हैं, इसलिए क्रिसमस सेलिब्रेशन बेहद खास और हट के था।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: December 26, 2016 12:25 PM IST

एक्ट्रेस जेनिफ़र विंगेट इस बार अपनी क्रिसमस की छुट्टियाँ गोवा में बिताई हैं। उनके नए घर में ये उनका पहला क्रिसमस है।

एक्ट्रेस जेनिफ़र विंगेट इस बार अपनी क्रिसमस की छुट्टियाँ गोवा में बिताई हैं। उनके नए घर में ये उनका पहला क्रिसमस है और इसके लिए जेनिफ़र काफी उत्साहित दिखी। जेनिफ़र बाकी एक्ट्रेस के बिलकुल अलग हैं इसलिए क्रिसमस सेलिब्रेशन बेहद खास और हट के था। उन्होंने अपने नए घर को पूरी तरह से लाइट से सजाया था। घर का हर कोना लाइट से जगमगा रहा था। जेनिफ़र क्रिसमस पार्टी की तैयारियाँ करने के लिए दो दिन पहले ही गोवा चले गयी थी। गोवा में जेनिफ़र का ये पहला क्रिसमस था। [इसे भी पढ़े: सियासत में उतरी म्यूजिक कंपोजर साजिद-वाजिद की जोड़ी]

इस क्रिसमस पार्टी में उनके साथ उनका खास दोस्त भी नजर आया। ये ख़ास दोस्त और कोई नहीं उनका पालतू कुत्ता ‘ब्रीज़र’ हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेअर की हुई फोटो में आप जेनिफ़र के दोस्त को देख सकते हो। ‘ब्रीज़र’ आराम से जगमगाते हुए घर में टहलते हुए दिख रहा हैं। जेनिफ़र अपने शो 'बेहद' के लिए बहुत मेहनत कर रही हैं और हाल ही में मौरिशिअस से शूटिंग खत्म करके वापस लौटी हैं। इस कारण जेनिफ़र को ब्रीज़र के साथ वक़्त बिताने का मौका नहीं मिल पा रहा था इसलिए वे उसे साथ गोवा ले आई हैं। [इसे भी पढ़े: क्या निशा-करण के घर आनेवाला है नन्हा मेहमान?]

https://www.instagram.com/p/BOaWq7ejDce/

https://www.instagram.com/p/BOb787_Dcx9/

जेनिफर को उनके घर वाले और खास दोस्त जेनिफर के अलावा जेनी, स्नेहा और गंगा नाम से पुकारते हैं। जेनिफर के पिता मराठी क्रिश्चन हैं वहीं, उनकी मां पंजाबी हैं। जेनिफर का एक बड़ा भाई भी है। जेनिफर ने 9 अप्रैल 2012 में टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। लेकिन ये शादी ज्यादा चल नहीं पाई और साल 2014 में दोनों अलग हो गए। जेनिफर ने 2003 में बच्चों के सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' से टीवी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। इस सीरियल में वह पिया के किरदार में नजर आईं थी। इस समय इनकी उम्र महज 12 साल थी। [इसे भी पढ़े: ग्रैमी अवार्ड विजेता पॉप स्टार जॉर्ज माइकल का निधन]

जेनिफर कसौटी जिंदगी की, दिल मिल गए, कुसुम, कहीं तो होगा और क्या होगा निम्मो का जैसे कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। टीवी एक्ट्रेस जेनिफर को सीरियल 'सरस्वतीचंद्र' में कुमुद के किरदार के लिए इंडियन टेलीविजन एकेडमी की तरफ से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिल चुका है। इस सीरियल के जरिए वह घर-घर में पहचानी जाने लगीं। इस शो में उनके अपोजिट गौतम रोड़े थे जिन्होंने सरस्वतीचन्द्र का किरदार निभाया था। खास बात यह है कि जेनिफर ने केवल टीवी सीरियल्स में ही नहीं, बल्कि राजा की आएगी बारात, राजा को रानी से प्यार हो गया, कुछ न कहो और फिर से जैसी फिल्मों में भी काम किया है।