क्या ‘नामकरण’ से बाहर हो जाएंगी बरखा बिष्ट?

सच में आशा का किरदार निभा रहीं बरखा बिष्ट सीरियल छोड़ सकती हैं

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: December 28, 2016 12:05 PM IST

सच में आशा का किरदार निभा रहीं बरखा बिष्ट सीरियल छोड़ सकती हैं

टीवी सीरियल 'नामकरण' में आशा का किरदार निभा रहीं बरखा बिष्ट सीरियल छोड़ सकती हैं। खबर है की, सीरियल में अवनी की मां का किरदार निभा रही बरखा की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। जिसके बाद कहानी में उनका रोल खत्म हो जाएगा। कहानी के मुताबिक आशा को उसकी सास दया मारना चाहती है जिसके लिए वो उनका एक्सीडेंट का प्लान बनाती हैं। [इसे भी पढ़े: तलाक के मुआवजे के रुप में मलाइका ने पति अरबाज खान से मांगे इतने करोड़]

लेकिन ये एक अफवाह साबित हुई। टेलीचक्कर डॉट कॉम से बात करते हुए बरखा ने कहा है कि, 'मुझे नहीं पता की ये अफवाहें कहा से आते हैं। मैं फिलहाल शो के लिए शूट कर रही हूं और इसे जारी रखूंगी। अगर कहानी में कुछ ऐसा मोड़ आता है की आशा का किरदार खत्म होना है तो आपको पता ही है की एक्टर्स को ऐसी बातों की खबर सबसे आखिर में होती है।' [इसे भी पढ़े: रानी मुखर्जी के इस पर्सनल लॉकेट का क्या है राज?]

वैसे पिछले दिनों ये भी खबर आयी थी की ‘नामकरण’ नवंबर में ऑफ एयर होनेवाला हैं। ऑफ एयर की वजह सीरियल की घटती TRP को बताया जा रहा था। खबर थी, बड़ी कास्ट और यूनीक कॉन्सेप्ट की वजह से इस सीरियल से काफी उम्मीदे थी। सीरियल बहुत अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन ऐसा लग रहा है कि अब इस सीरियल की सारी अच्छी चीजें खत्म हो चुकी हैं। सीरियल के निर्माताओं की तरफ से ऐसा बताया जा रहा है कि वो बिना वजह के ड्रामा दिखाने के बजाए सीरियल को बंद करना पसंद करेंगे, लेकिन यह सिर्फ अफवाह साबित हुई। आपको बता दें कि सीरियल ‘नामकरण’ मशहूर निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट की देख रेख में बनाया जा रहा है। [इसे भी पढ़े: नए साल में अपने प्यार के लिए डांस परफॉर्म करेंगी अक्षरा]