Twinkle Khanna 52nd Birthday Celebration: बॉलीवुड की सबसे बेबाक फॉर्मर एक्ट्रेस और मशहूर लेखिका ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) जब भी कुछ करती हैं, तो वह जरा 'हटके' ही होता है. जहां पूरी दुनिया अपने जन्मदिन पर मोमबत्तियों को बुझाकर केक कटिंग करता है, वहीं ट्विंकल ने अपने 52वें बर्थडे पर इस बरसों पुरानी रस्म को तोड़ते हुए एक मजेदार ट्विस्ट दे दिया. ट्विंकल के स्पेशल डे पर इस बार खुशियां किसी स्वाद में नहीं, बल्कि 'महक' में छिपी थी. जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करके किया.
ट्विंकल खन्ना ने कैसे बनाया अपना बर्थडे खास?
ट्विंकल खन्ना ने अपने बर्थडे के खास पलों की कुछ झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कांच की बहुत सारी शीशियां नजर आ रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस इन बोतलों में भरी खुशबुओं को सूंघते हुए नजर आ रही हैं. वहीं एक्ट्रेस के साथ अक्षय कुमार भी इस खुशबू का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. इस तरह से एक्ट्रेस ने अपना ये खास दिन यादगार बनाया.
TRENDING NOW
ट्विंकल खन्ना ने लिखा खास नोट
एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस साल मोमबत्तियां बुझाने की बजाय, मेरे जन्मदिन का सेलिब्रेशन बहुत खूबसूरत खुशबुओं वाला था. मेरी फैमिली मुझे म्यूज डू परफ्यूम ले गई. हमें वेटिवर, कैरामल, ऊद और एम्बर जैसी खुशबू की 50 से ज्यादा कांच की बोतलें मिलीं.'
'मेरे परम्यूम का नाम बर्थडे नोट था'
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'परिवार के हर सदस्य ने अपनी पसंदीदा खुशबू से एक कस्टम परफ्यूम बनाया. फिर हम सबने अपनी पसंद की खुशबू से एक अनोखा परफ्यूम बनाया. मेरे परम्यूम का नाम बर्थडे नोट था. खुशबू यादें साथ लाती हैं और ये खुशबू मेरे साथ एयरपोर्ट, पुराने स्वेटर और उन दिनों में रहेगी जब मैं माराकेश में अपना जन्मदिन याद करना चाहूंगी.'
View this post on Instagram
एक्टिंग छोड़ बनीं राइटर
'बरसात', 'जान', 'दिल तेरा दीवाना', 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', 'बादशाह' और 'मेला' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में अक्षय कुमार से शादी की. अब दोनों दो बच्चों के माता-पिता है. बेटे आरव और बेटी नितारा इनके बच्चों के नाम हैं. बता दें कि, कुछ फिल्मों में काम करने के बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग छोड़ दी और बाद में वे राइटर बन गईं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates