'जयेशभाई जोरदार' का ट्रेलर देख जनता हुई खुश, रणवीर सिंह को ट्विटर पर दे दिया 'वर्सेटाइल' एक्टर का खिताब

Twitter reaction of Jayeshbhai Jordar trailer: जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह ने एक गुजराती कैरेक्टर किया है। रणवीर एक बार फिर एकदम अलग अंदाज में नजर आए हैं। ट्रेलर देखकर फिल्म से ज्यादा उनकी काफी तारीफ हो रही है।

WrittenBy
By: Rohit Maurya | Published: April 19, 2022 1:47 PM IST

रणवीर सिंह की अगली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में रणवीर सिंह एक गुजराती लड़के का रोल कर रहे हैं। जिसकी शादी हो जाती है और उसके बाद उस पर और उसकी बीवी पर प्रेशर होता है कि उनको लड़का ही होना चाहिए। लेकिन पहली लड़की के बाद जब अल्ट्रासाउंड करवाया जाता है तो पता चलता है कि दोबारा लड़की ही होने वाली है। ससुराल वालों को ये मंजूर नहीं होता और जयेशभाई यानी रणवीर सिंह अपनी पत्नी (शालिनी पांडे) और बेटी को लेकर घर से भाग लेते हैं। लेकिन उन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है और इसी सोशल मैसेज के साथ इस फिल्म की कहानी है। सोशल मैसेज के साथ फिल्म में कॉमेडी ड्रामा भी है।

इस ट्रेलर में रणवीर सिंह को पहनना काफी मुश्किल है। वो एक गुजराती कैरेक्टर के अंदाज में पूरी तरह से घुल गए हैं। उनको देखकर अब दर्शक कह रहे हैं कि फिल्म जैसी भी हो लेकिन एक बार फिर रणवीर सिंह ने दिल जीत लिया है। लोग उनकी पहली फिल्मों की कैरेक्टर को याद कर रहे हैं कि किस तरह से उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' में बाजीराव पेशवा, 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी, '83' और 'सिंबा' में संग्रामा भाले राव और 'गली बॉय' में मुराद का रोल निभाया है। यहां देखिए अब जयेशभाई बनने पर रणवीर सिंह का कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।


'जयेशभाई जोरदार' में शालिनी पांडे ने रणवीर सिंह की बीवी का रोल किया है। इस फिल्म ने उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया है। शालिनी को साउथ की फिल्म कबीर सिंह के लिए पहले ही काफी फेम मिल चुका है। इनके अलावा फिल्म के ट्रेलर में बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह भी कमाल के लग रहे हैं।