'उन्होंने वैलेंटाइन डे पर...' सेट पर ऐसी हरकतें करते थे Nandamuri Balakrishna, उर्वशी रौतेला ने खोली पोल पट्टी

Urvashi Rautela reacts on Nandamuri Balakrishnas behavior: फिल्म डाकू महाराज के प्रमोशन के दौरान उर्वशी रौतेला की वजह से बालकृष्ण नंदमुरी खूब ट्रोल हुए थे. अब जाकर बालकृष्ण नंदमुरी को लेकर उर्वशी रौतेला ने एक बड़ा बया दे दिया है. उर्वशी ने बताया है कि बालकृष्ण नंदमुरी सेट पर कैसे काम करते थे.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 7, 2026 10:37 AM IST

Urvashi Rautela reacts to Nandamuri Balakrishna's behavior: फिल्म 'डाकू महाराज' (Daaku Maharaj) में धमाल मचा चुके साउथ सुपरस्टार बालकृष्ण नंदमुरी ( Balakrishna Nandamuri) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. बालकृष्ण नंदमुरी इंडस्ट्री के उन सितारों में से एक हैं जो कि अपने व्यवहार की वजह से बदनाम हैं. फिल्म 'डाकू महाराज' के प्रमोशन के दौरान उर्वशी रौतेला के साथ फ्लर्ट करके बालकृष्ण नंदमुरी बुरा फंस गए थे. इसके अलावा बालकृष्ण नंदमुरी अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं. इसी बीच बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला ने बालकृष्ण नंदमुरी की पोलपट्टी जमाने के सामने खोलकर रख दी है. उर्वशी रौतेला ने बताया है कि बालकृष्ण नंदमुरी सेट पर कैसा व्यवहार करते थे.

बालकृष्ण नंदमुरी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

बालकृष्ण नंदमुरी के बारे में बात करते हुए उर्वशी रौतेला ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला, मैं खुद को बहुत लकी समझती हूं. वो एक शानदार एक्टर हैं. मैंने सेट पर कई बार उनको गुस्सा करते हुए देखा है. उनको ऐसा देखने में मजा आता था. उनका ये अंदाज फैंस भी पसंद करते हैं, बीते साल बालकृष्ण नंदमुरी पहले इंसान ऐसे थे जिन्होंने मुझे वैलेंटाइनडे विश किया था.

उर्वशी रौतेला ने किया ये बड़ा खुलासा

आगे उर्वशी रौतेला ने कहा, सच कहूं तो उनके अंदर एक बच्चा छिपा है. वो बहुत फन-लविंग हैं. वो एक बड़े सुपरस्टार हैं. उनकी एनर्जी गजब है. ऐसा नहीं है कि बालकृष्ण नंदमुरी को हर समय केवल गुस्सा ही आता रहता है. वो बहुत डाउन टू अर्थ हैं. वो लोगों से बहुत प्यार से बात करते हैं. उनको बच्चों के साथ समय बिताने में बहुत मजा आता है. लोग उनके बारे में गलत सोचते हैं. सेट पर भी वो ऐसे ही रहते हैं. उर्वशी रौतेला के इस बयान ने एक बात साफ कर दी है कि 'डाकू महाराज' के बारे में सब कुछ फैंस भी नहीं जानते हैं.

उर्वशी रौतेला ने चार्ज की थी इतनी फीस

माना जाता है कि बालकृष्ण नंदमुरी के साथ 3 मिनट के गाने के लिए उर्वशी रौतेला ने 3 करोड़ रुपे फास चार्ज की थी. तिबिड़ी तिबिड़ी नाम के इस गाने की वजह से बालकृष्ण नंदमुरी और उर्वशी रौतेला लोगों के निशाने पर आ गए थे. हालांकि बालकृष्ण नंदमुरी और उर्वशी रौतेला ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे थे. फैंस को बालकृष्ण नंदमुरी की एक्टिंग डाकू महाराज में काफी पसंद आई थी. पिल्म रिलीज होने के लंबे समय बाद उर्वशी रौतेला ने बालकृष्ण नंदमुरी के बारे में बात की है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…