Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Varanasi First Review: प्रियंका चोपड़ा की 'वाराणसी' पर आया निक जोनस का रिएक्शन, बोले- 'मेरी वाइफ...'

Nick Jonas On Varanasi: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'वाराणसी' मच-अवेटेड मूवीज में से एक है. इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस के पति निक जोनस ने रिएक्शन दिया है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: February 10, 2026 6:50 PM IST

Varanasi First Review: प्रियंका चोपड़ा की 'वाराणसी' पर आया निक जोनस का रिएक्शन, बोले- 'मेरी वाइफ...'

ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब इंडियन सिनेमा से ज्यादा हॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. फिलहाल, जल्द ही वह भारतीय फिल्म में काम करते नजर आएंगी. दरअसल, प्रियंका चोपड़ा पॉपुलर डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी (Varanasi) से अपने तमाम चानहे वाले फैंस का मनोरंजन करने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्टर्स महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन काम करने वाले हैं. इस फिल्म का जब से अनाउंसमेंट हुआ तब से इसकी लगातार चर्चा हो रही है. अब प्रियंका चोपड़ा के पति और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) ने फिल्म वाराणसी और अपनी वाइफ को लेकर बात की है. उन्होंने इस फिल्म और अपनी पत्नी की तारीफ की है. आइए जानते हैं कि निक जोनस ने क्या कहा है.

निक जोनस ने कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'वाराणसी' को लेकर फैंस जिस तरह से एक्साइटेड हैं, ठीक उसी तरह उनके पति निक जोनस इस मूवी को लेकर उत्साहित हैं. निक जोनस ने हाल ही में अपनी वाइफ प्रियंका चोपड़ा और उनकी फिल्म 'वाराणसी' की तारीफ की है. जैक सैंग शो में निक जोनस ने कहा, 'मेरी वाइफ प्रियंका पिछले करीब 14 महीने से रुक-रुक कर शूटिंग कर रही है. ये एसएस राजामौली की बड़ी फिल्म है जिन्होंने आरआरआर बनाई थी. फिल्म वाराणसी शानदार होने वाली है. फिल्म के लिए प्रियंका की मेहनत और समर्पण तारीफ के काबिल है.' इस तरह से निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग साउथ इंडियन फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है.

फिल्म 'वाराणसी' में प्रियंका चोपड़ा का किरदार

डायरेक्टर एसएस राजामौला की फिल्म 'वाराणसी' में प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी का किरदार निभा रही है. उनका फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया जो फैंस काफी पसंद आया था. इसमें वह येलो कलर की साड़ी पहनकर हाथ में पिस्तौल लिए नजर आई. उनके धांसू लुक ने लोगों का ध्यान खींचा. फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू का किरदार का नाम रुद्र और पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदार का नाम कुंभा है. इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन निगेटिव रोल में नजर आएंगे. फिल्म 'वाराणसी' 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को बड़े स्तर बनाया जा रहा है और इसके बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को भी इस फिल्म के लिए इंतजार है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.