Also Read
वरुण धवन-श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। इस फिल्म के धमाकेदार पोस्टर्स दर्शकों के सामने आ चुके हैं और अब वो जानकारी आधिकारिक रुप से सामने आई है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। रेमो डीसूजा के निर्देशन में बनने वाली उनकी सुपरहिट फिल्म डांस सीरिज 'एबीसीडी' के तीसरे पार्ट 'स्ट्रीट डांसर' में भी प्रभुदेवा नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने इसका ऐलान एक धमाकेदार पोस्टर के जरिए किया है। फिल्म में जरुर वरुण धवन को प्रभुदेवा डांस का पाठ पढ़ाने वाले हैं। इससे पहले रिलीज हुईं दोनों फिल्मों में भी डांस टीचर के रोल में थे। इतना ही नहीं मेकर्स ने इस फिल्म के दो और नए पोस्टर्स रिलीज किए हैं। 'स्ट्रीट डांसर' के बाद वरुण धवन पापा डेविड की सुपरहिट फिल्म 'कुली नंबर 1' के रीमेक को कर सकते हैं किक स्टार्ट, सामने आई बड़ी जानकारी
देखिए पोस्टर्स -
रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनने वाली ये एक 3डी डांस फिल्म है। फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट श्रद्धा कपूर दिखने वाली है। श्रद्धा इससे पहले इस फिल्म के दूसरे पार्ट 'एबीसीडी 2' का भी हिस्सा थीं। जबकि एक अहम रोल में 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही भी हैं। नोरा इससे पहले हमें जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' और 'स्त्री' के डांस नंबर्स में धमाकेदार परफॉर्मेंस से इंप्रेस कर चुकी हैं। इन दोनों ही फिल्मों के गाने 'दिलबर' रीमेक वर्जन और 'कमरिया' में नोरा के लटके-झटकों ने डांस प्रेमियों को दीवाना बना दिया था।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस बार फिल्म में आर-पार की लड़ाई यानी की भारत-पाकिस्तान के बीच डांस फ्लोर पर युद्द होने वाला है। वरुण धवन फिल्म में पंजाबी लड़के के किरदार में है जबकि श्रद्धा कपूर पाकिस्तानी लड़की के किरदार में दिखेंगी। वहीं, नोरा किस साइड होंगी ये अभी साफ नहीं है। क्या आप इस डांस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं? ये फिल्म इसी साल 8 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी हैं और पहला शिड्यूल बीते दिनों पंजाब में पूरा किया गया था।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...