भारत में साई-फाई फिल्मों की संख्या बेहद कम हैं। ऐसी कुछ ही साई-फाई फिल्में हैं और इन्हें भी ऊंगलियों पर गिना जा सकता है। इनमें से भी अधिकांश फिल्मों में इंडियन आॅडियंस के हिसाब से कहानी को ढाल लिया जाता है, जिससे यह पूरी तरह से साई-फाई फिल्में भी नहीं रह जाती हैं। स्पेस एंडवेंचर की बात करें तो इस पर अब जाकर भारत में फिल्में बननी शुरू हुई हैं। हां, एलियन जरूर इंडियन फिल्मों में दिखें हैं, लेकिन ऐसी अभी तक कोई फिल्म नहीं थी, जिसमें फिल्म के किरदार को स्पेस में दिखाया गया हो।
स्पेस एडवेंचर फिल्मों का ये सूखा पिछले दिनों तमिल फिल्म 'टिक टिक टिक' ने खत्म किया। हॉलीवुड के मुकाबले ये एक सामान्य साई-फाई फिल्म थी। अभी इसकी तुलना करना वैसे तो बेमानी ही होगा, लेकिन ये सच है कि 'ग्रेविटी' जैसी कमाल की स्पेस एडवेंचर फिल्म के सामने 'टिक टिक टिक' बचकानी कृति लगती है। फिल्ममेकिंग के लिहाज से भी 'टिक टिक टिक' हॉलीवुड की सतही स्पेस एडवेंचर फिल्मों के सामने कहीं नहीं टिकती, लेकिन बावजूद इसके ये एक अच्छी शुरूआत थी। डीसेंट बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया और हाल ही में इस फिल्म ने सिनेमाहॉल में 50 दिन पूरे किए हैं। 'टिक टिक टिक' का निर्देशन शांति सुंदर राजन ने किया है और इस फिल्म में तमिल एक्टर जयम रवि ने मुख्य भूमिका निभाई है।
TRENDING NOW
'टिक टिक टिक' का प्रमोशन भी यही कहकर किया गया था कि भारत की पहली स्पेस एडवेंचर फिल्म, जो कि यह थी भी। अब इस फिल्म के बाद एक और स्पेस एडवेंचर फिल्म बनने जा रही है। तेलुगू में स्पेस एडवेंचर पर बन रही इस फिल्म का निर्देशन 'द गाजी अटैक' का निर्देशन कर चुके संकल्प रेड्डी करेंगे। संकल्प नए जमाने का सिनेमा बनाने के लिए मॉडर्न तकनीक यूज करने के लिए मशहूर हैं। फिल्म का कॉन्सेप्ट पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में वरुण तेज, अदिति राव हैदरी और लावण्या त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसी के साथ यह भी बताया गया है कि फिल्म का 'टाइटल' और रिलीज डेट 15 अगस्त को अनाउंस की जाएगी।
From the director of #Ghazi - Sankalp Reddy... From the makers of #Kanche and #GautamiPutraSatakarni... Concept poster of their new Telugu film - a space adventure... Stars Varun Tej, Aditi Rao Hydari and Lavanya Tripathi... Title and release date announcement on 15 Aug 2018. pic.twitter.com/d95rpnjc2s
Also Read— taran adarsh (@taran_adarsh) August 12, 2018
ऐसा लग रहा है कि इंडियन सिनेमा स्पेस एडवेंचर से सजी कहानियों के बहाने उस आॅडियंस को टारगेट कर रहा है जो इस जॉनर की चाहत में हॉलीवुड पर निर्भर थे। इससे भी दिलचस्प बात यह है कि स्पेस एडवेंचर के मामले में क्षेत्रीय सिनेमा हिंदी सिनेमा से आगे दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। बॉलीवुड में अभी केवल एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की बायोपिक की चर्चा ही हो रही है, जबकि इसके उलट तमिल सिनेमा ने स्पेस एडवेंचर में 'टिक टिक टिक' के जरिए फाउंडेशन स्टोन रख दिया है। इससे एक कदम आगे बढ़कर अब तेलुगू में भी एक स्पेस एडवेंचर फिल्म बनाने की तैयारी ग्रैंड लेवल पर की जा रही है, जो कि इंडियन सिनेमा के लिए शुभ संकेत है। वास्तव में ये इंडियन सिनेमा की उड़ान है, जो 15 अगस्त से शुरू हो रही है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates