Bharat Kapoor Death: बॉलीवुड को बड़ा झटका, नहीं रहे दिग्गज एक्टर भरत कपूर, 80 साल की उम्र में निधन

Bharat Kapoor Demise: बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है. दिग्गज एक्टर भरत कपूर ने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. अभिनेता के निधन की खबर को एक्टर अवतार गिल ने पुष्टि की है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: April 27, 2026 9:33 PM IST

Bharat Kapoor Passed Away: भारतीय सिनेमा अभी दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से दुख से उबर भी नहीं पाया था कि, अब एक और बड़ा झटका लग गया. हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता भरत कपूर (Bharat Kapoor) का निधन हो गया है. एक्टर ने 80 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया (Bharat Kapoor Passed Away) हो गया. 27 अप्रैल 2026, सोमवार की दोपहर करीब 3:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली और शाम 6:30 बजे परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया. जैसे ही उनके निधन की खबर इंडस्ट्री और फैंस के बीच फैली वैसे ही हर तरफ शोक की लहर दौड़ पड़ी.

एक्टर अवतार गिल ने की निधन की पुष्टि

भरत कपूर के करीबी दोस्ट और एक्टर अवतार गिल (Avtar Gill) ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है. अवतार गिल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, 'मैं अभी उनके अंतिम संस्कार से ही लौटा हूं, जो शाम 6:30 बजे हुआ. पिछले तीन दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब थी और उनके शरीर (Bharat Kapoor) के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. जिसके चलते 27 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 3 बजे सायन अस्पताल में उनका निधन हो गया.'

हर रोल में छोड़ी छाप

बॉलीवुड के 70, 80 और 90 के दशक में भरत कपूर (Bharat Kapoor Movies) का काफी नाम था. उन्होंने अपने करियर में सपोर्टिंग किरदार से लेकर खूंखार विलेन, सख्त पुलिस अफसर और वकील जैसे कई दमदार रोल अदा किए हैं और हर किरदार में उन्होंने अपनी एक कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी है.

भरत कपूर की कुछ यादगार फिल्में

भरत कपूर ने अपने करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें से कुछ यादगार फिल्में 'नूरी (1979)', 'लव स्टोरी (1981)', 'बाजार (1982)', 'गुलामी (1985)', 'आखिरी रास्ता (1986)', 'स्वर्ग (1990)', 'खुदा गवाह (1992)', 'साजन चले ससुराल (1996)' है.

कौन सी थी भरत कपूर की आखिरी फिल्म?

आपको बता दें कि, भरत को आखिरी बार साल 2004 में आई फिल्म 'मीनाक्षी: अ टेल ऑफ थ्री सिटीज' में देखा गया था, जो उनके लंबे और सफल फिल्मी सफर का हिस्सा रही. भरत कपूर के यूं दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए चले जाने से बॉलीवुड ने एक और बेहद मंझा हुआ और वर्सेटाइल कलाकार खो दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्मी सितारे उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…