सीढ़ियों से फिसले दिग्गज एक्टर जितेंद्र! जरीन खान के प्रेयर मीट में पहुंचते वक्त हुआ हादसा, फिर सिक्योरिटी गार्ड ने ऐसे संभाला

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो लड़खड़ाकर गिरते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद से फैंस को उनकी चिंता सता रही है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: November 10, 2025 8:43 PM IST

सीढ़ियों से फिसले दिग्गज एक्टर जितेंद्र! जरीन खान के प्रेयर मीट में पहुंचते वक्त हुआ हादसा, फिर सिक्योरिटी गार्ड ने ऐसे संभाला

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर जरीन खान के प्रेयर मीट में पहुंचते वक्त सीढ़ियों से फिसलकर गिरते नजर आ रहे हैं. हालांकि अच्छी बात ये रही कि वो तुरंत उठ खड़े हुए और मुस्कुराते हुए खुद को संभाल लिया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जितेंद्र अपनी कार से उतरते हैं और सामने खड़े पैपराजी को देखकर उनकी तरफ बढ़ते हैं. तभी अचानक वो सीढ़ी से टकरा जाते हैं और नीचे गिर पड़ते हैं. वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और कुछ लोगों ने दौड़कर उन्हें संभाला और उठाया. हादसे के बाद जितेंद्र मुस्कुराते हुए सभी को इशारा करते नजर आए कि वो बिल्कुल ठीक हैं.

TRENDING NOW


ये वीडियो एक्टर और फिल्ममेकर संजय खान की दिवंगत पत्नी जरीन कतरक खान की प्रार्थना सभा का बताया जा रहा है, जो मुंबई में आयोजित की गई थी. इस मौके पर इंडस्ट्री के कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.

जरीन खान, संजय खान की पत्नी और एक्टर जायद खान व सुजैन खान की मां थीं. उनका निधन 7 नवंबर 2025 को 81 साल की उम्र में हुआ था. बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं और उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली.

उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से किया गया था. इस दौरान ऋतिक रोशन भी अपनी एक्स सास के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे. जरीन के प्रेयर मीट में शामिल होने से पहले जितेंद्र सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित के प्रेयर मीट में भी पहुंचे थे. लगातार दोनों कार्यक्रमों में शामिल होकर जितेंद्र ने अपने पुराने साथियों के प्रति सम्मान जताया.