Satish Shah: 'साराभाई Vs साराभाई' के 'रोशेस' ने निभाया असली बेटा होने का फर्ज, कंधा देते राजेश कुमार का Viral Video

Satish Shah Funeral: सतीश शाह के अंतिम संस्कार में फिल्म जगत से जुड़े तमाम सितारे पहुंचे, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी. यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: October 26, 2025 5:49 PM IST

Satish Shah: 'साराभाई Vs साराभाई' के 'रोशेस' ने निभाया असली बेटा होने का फर्ज, कंधा देते राजेश कुमार का Viral Video

Satish Shah Funeral Viral Video: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सतीश शाह (Satish Shah) का 25 अक्टूबर 2025 को 74 साल की उम्र में किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया. चार दशकों तक फैले अपने शानदार करियर में उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) से लेकर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) तक के साथ काम किया और अपने दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई. ऐसे में उनके अंतिम संस्कार (Satish Shah Funeral) में फिल्म जगत के कई सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा देखने को मिला जो हर किसी की आंखें नम कर गया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ऑन-स्क्रीन बेटे ने निभाया बेटे का हर फर्ज

सतीश शाह (Satish Shah) का रविवार, 26 अक्टूबर 2025 को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें कई फिल्मी और टीवी सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. लेकिन एक्टर के अंतिम संस्कार के दौरान एक ऐसा इमोशनल पल आया, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी. वैते तो मृतक के पार्थिव शरीर को उनका बेटा कंधा देता है. हालांकि, सतीश शाह और उनकी पत्नी मधु शाह की कोई संतान नहीं है. ऐसे में उनके सबसे चर्चित ऑन-स्क्रीन बेटे ने यह जिम्मेदारी संभाली.

TRENDING NOW

वायरल हो रहा Rajesh Kumar का ये वीडियो

टीवी के पॉपुलर शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में उनके बेटे 'रोशेस' का किरदार निभाने वाले अभिनेता राजेश कुमार (Rajesh Kumar) ने आगे आकर सतीश शाह के पार्थिव शरीर को कंधा दिया. यह इमोशनल वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस सीन ने रील लाइफ और रियल लाइफ के रिश्ते की एक अनोखी मिसाल पेश की है. इस सीन को देखकर यह महसूस होता है कि, कुछ रिश्ते खून के नहीं, बल्कि भावनाओं के होते हैं. सतीश शाह को इंडस्ट्री की तमाम हस्तियों ने विदाई दी, लेकिन राजेश कुमार ने बेटे का फर्ज निभाकर हर किसी का दिल जीत लिया.

बता दें कि, साल 2004 में आए पॉपुलर शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में सतीश शाह (Satish Shah Show) के साथ राजेश कुमार ने काम किया था. इस शो में राजेश ने सतीश शाह के बेटे का रोल निभाया था. शो में दोनों की कॉमेडी और केमिस्ट्री दर्शकों को भी खूब पसंद आई थी.