बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा चुके विक्की कौशल अपनी हालिया रिलीज फिल्म उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए काफी सुर्खियां बटोर चुके है। बता दें कि इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धुंआदार कमाई की है बल्कि इस फिल्म ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स भी चकनाचूर कर दिए है। जहां विक्की अपनी इस फिल्म और नए प्रोजेक्ट्स के चलते चर्चा में बने हुए है वहीं अपनी लवलाइफ की वजह से भी वह लोगों का ध्यान अक्सर अपनी ओर खींचते रहते है।
हाल ही में खबर आई थी कि विक्की और उनकी लेडीलव हरलीन सेठी के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा भी सुनने में आया कि कटरीना कैफ से विक्की की नजदीकियों के किस्से सामने आने की वजह से हरलीन ने उनके साथ सारे रिश्ते खत्म कर लिए है। इस मामले में अब तक ना ही हरलीन ने सफाई दी और ना ही विक्की ने इस सिलसिले में अपनी बात मीडिया के सामने रखी।
(इसे भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव: ‘उरी’ की बम्पर सफलता का विक्की कौशल को मिला फायदा, करण जौहर ने ‘तख्त’ में बढ़ाया किरदार)
बता दें कि कई हफ्ते के बाद अब विक्की ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में विक्की ने बताया है कि आखिर उनका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है? विक्की ने कहा कि, 'हां जी एक सिंगल हूं अभी...देखो अकेला।' जब विक्की ने पूछा गया कि क्या वह वाकई में सिंगल है तो विक्की ने लम्बी सांस भरते हुए कहा. 'सिंगल एकदम।' इसके तुरंत बाद विक्की ने कहा कि, 'रेडी टू मिंगल विद द ऑडियंस।'
(इसे भी पढ़ें- विक्की कौशल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, शूजित सरकार की फिल्म में निभाएंगे ‘उधम सिंह’ का किरदार)
भले ही विक्की ने मस्ती भरे अंदाज में ये बात कही हो लेकिन वह हरलीन के साथ हुए ब्रेकअप पर मुहर तो लगा ही चुके है। वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही विक्की धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म तख्त में नजर आने वाले है। इसके अलावा वह करण जौहर की हॉरर कॉमेडी फिल्म में भी नजर आने वाले है। इस फिल्म में उनकी जोड़ी पहली दफा भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगी। वैसे बता दें कि भूमि फिल्म तख्त में भी अहम भूमिका निभाने वाली है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...