साल 2011 में आई फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी. इसकी कामयाबी ने लीड एक्ट्रेस विद्या बालन को रातोंरात स्टार बना दिया था. लेकिन क्या जानते हैं कि इस फिल्म के लिए विद्या बालन पहली पसंद नहीं थीं. उनसे पहले बॉलीवुड की एक दूसरी अदाकारा को ये फिल्म ऑफर हुई थी. हालांकि उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया था. इसके बाद ये फिल्म विद्या बालन की झोली में आ गई और उन्होंने अपने बोल्ड किरदार से हर किसी का दिल जीत लिया.
ये एक्ट्रेस थीं 'द डर्टी पिक्चर' की पहली पसंद
हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि कंगना रनौत हैं. 'द डर्टी पिक्चर' पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को ही ऑफर हुई थी. इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया था. एक बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने बताया था कि ये रोल पहले उन्हें ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया था. एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'मुझे इस रोल को नहीं करने का कोई पछतावा नहीं है. जैसा मैं हमेशा से कहती आई हूं कि द डर्टी पिक्चर एक शानदार फिल्म है. मुझे नहीं लगता कि मैं विद्या बालन से ज्यादा अच्छे ढंग से इसे निभा सकती है. इस फिल्म में वे कमाल की है. लेकिन कई बार मुझे लगता है कि मैं इस फिल्म से जुड़ी संभावनाओं को पहचान नहीं पाई थी.'
TRENDING NOW
फिल्म के बारे में
साल 2011 में आई फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया था. इसमें एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ इमरान हाशमी, नसीरूद्दीन शाह और तुषार कपूर लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म में विद्या बालन ने काफी बोल्ड किरदार निभाया था. फिल्म की कहानी साउथ की बोल्ड अदाकारा ‘सिल्क’ से प्रेरित थी. कमाई की बात करें तो लगभग 18 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 117 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और उस साल की ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. इस फिल्म के बाद विद्या बालन को इंडस्ट्री में अलग ही पहचान मिल गई. उन्हें कई फिल्में ऑफर हुईं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates