कुछ दिनों पहले सोनी चैनल पर 'पहरेदार पिया की' इस नाम से एक नया शो शुरू हुआ था लेकिन यह शो पहल ही दिन से विवादों में रहा। वजह इसका ऐसा अनोखा कंटेंट जो इस शो का पहले दिन से खासे विवादों में रहा। इस सीरियल में यह दिखाया गया हैं कि कैसे 10 साल का लड़का एक18 साल की लड़की से शादी कर लेता है। इस शो को अपने पहले दिन से कड़ी आलोचनाओ का सामना करना पड़ रहा है। अब इस शो के खिलाफ एक नया विवाद शुरू हुआ हैं की जल्द से जल्द इस शो को बंद करवा दे। इसके लिए एक कैंपेन की शुरुआत भी हुई है।[इसे भी पढ़ें: 9 साल के अपने नन्हे पिया की 'पहरेदार' बनी 18 साल की ये बहु, क्या बाल विवाह को बढ़ावा दे रहा है यह शो!]
जब से यह सीरियल शुरू हुआ है तब से सीरियल को लेकर टीवी इंडस्ट्री काफी नाराज़ दिखाई दी। टीवी के जाने माने एक्टर करण वाही ने इस तारः के कांसेप्ट को बकवास बताया। यह कहा जाने लगा की ऐसे शो को दिखाकर हम बाल विवाह को प्रोत्साहन दे रहे है। साथ ही अब सरीला में इनका हनी मून ट्रैक भी दिखाया जाने वाला है। सीरियल का मेन लीड यानि की 10 साल का लडका अब अपनी पत्नी जो उससे उम्र में काफी बड़ी है सुके साथ हनीमून में जाने की मांग करता है। Also Read - Naagin 6 major 5 Upcoming twists: अपनी सास की हत्यारिन बनेगी प्रथा, कुचलेगी नेवले का मुंह
शो पर एक बार फिर से खतरों के बादल मंडरा रहे है। शो में बाल विवाह को गलत ढंग से पेश करने के बाद अब इस हनी मून ट्रैक की वजह से दर्शको का गुस्सा काफी बढ़ रहा है। वो नहीं चाहते की टीवी पर इस तरह के शो हो। इसलिए इस शो को अब बंद करवाने की तैयारी चल रही है। यह शो कम समय में काफी लोकप्रिय हो गया है लेकिन अबइसको बंद करवाने की मांग जोर पर है। एक दर्शक ने change.org पर पहरेदार पिया की पर रोक लगाने के लिए इस कैंपेन को शुरू किया हैं और साथ ही में टाइम्स अॉफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसे 75 लोग साइन कर चुके हैं।
हालांकि, यह शो बल विवाह को कतई बढ़ावा नहीं दे रहा हैं लेकिन लोगों की सोच को हम नहीं बदल सकते है। अगर आप शो देखते होंगे तो इस बात से आप भी वाकिफ रखेंगे लेकिन इस तरह का एक्सपेरिमेंट अब टीवी के लिए काफी बोल्ड स्टेप रहा है।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।