बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा की वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' बीती 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये वेब सीरीज काफी पसंद की जा रही है। हालांकि, इसको लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, वेब सीरीज आईसी 814: द कंधार हाईजैक में आतंकवादियों के नाम भोला और शंकर रखने को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है। इसको लेकर नेटफ्लिक्स ने बयान जारी कर दिया है। इसी बीच वेब सीरीज के स्टार्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। इस मीडिया मीट में वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के सभी स्टार्स पहुंचे थे और इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। ये वीडियो विजय वर्मा और पूजा गौर का है। आइए देखते हैं कि इस वीडियो में क्या खास है।
विजय वर्मा और पूजा गौर का वीडियो वायरल
वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के स्टार्स विजय वर्मा और पूजा गौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विजय वर्मा का पैर गलती से पूजा गौर की साड़ी के पल्लू पड़ जाता है। हालांकि, विजय वर्मा को ये पता नहीं चलता जब पूजा गौर उन्हें बताती हैं तो वह उनके सामने हाथ जोड़ने लगते हैं। पूजा गौर की साड़ी पर पैर रखने के कारण विजय वर्मा उनसे माफी मागते हैं तो वह हंसते हुए उन्हें ऐसा ना करने के लिए कहती हैं। विजय वर्मा और पूजा गौर का ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ और लोग इस पर रिएक्शन दे रहे हैं।
View this post on Instagram
'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' पर इसलिए हो रहा विवाद
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' लोगों को जमकर एंटरटेन (Entertainment News) कर रही है लेकिन ये विवादों में आ गई है। इस वेब सीरीज को लेकर हो रहे विवाद का कारण है कि इसमें आतंकवादियों के नाम भोला और शंकर दिखाए गए हैं। हालांकि, नेटफ्लिक्स ने बढ़ते विवाद को देखते हुए एक बयान जारी किया है और बताया है कि ये नाम उनके कोड नेम हैं। इसके साथ ही कहा है कि अब डिस्क्लेमर में आतंकियों के असली नाम दिए जाएंगे। बताते चलें कि ये वेब सीरीज साल 1999 में भारतीय विमान को हाईजैक कर कंधार ले जाने की सच्ची घटना पर बनी है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates