बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी 3 अप्रैल को 35 साल के हो गए हैं। इस खास दिन पर उनके तमाम चाहने वाले उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, फिल्म डायरेक्टर मेघना गुलजार ने विक्रांत मैसी को जन्मदिन को काफी खास बना दिया है। दरअसल, मेघना गुलजार ने विक्रांत मैसी को स्पेशल बर्थडे गिफ्ट दिया है। जिसे पाकर एक्टर काफी खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की तस्वीरें
मेघना गुलजार ने विक्रांत मैसी को उनके जन्मदिन पर अपने पापा गुलजार साहब की जूतियां तोहफे में दी हैं। विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन जूतियों की तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, 'गुलजार साहब की पहनी हुई जूती... क्या सौभाग्य पाया है।' इसके साथ ही विक्रांत मैसी ने मेघना गुलजार का दिया हुआ खत शेयर किया। इस खत पर लिखा है, 'प्यारे विक्रांत, ये बहुत दिनों से कर्ज था। लेकिन मैं खुश हूं कि अब मैंने ये कर दिया है। तुम्हें एक खूबसूरत जन्मदिन मुबारक हो और तुम्हारा कल सुनहरा हो।'
मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में विक्रांत मैसी ने किया काम
बताते चलें की विक्रांत मैसी ने मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'छपाक' में काम किया था। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में थीं। विक्रांत मैसी अब फिल्म 'गैसलाइट' में सारा अली खान के साथ नजर आएंगे। उन्होंने आखिरी बार ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'लव हॉस्टल' में काम किया था।
विक्रांत मैसी को वाइफ शीतल ठाकुर ने किया बर्थडे विश
विक्रांत मैसी के जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ये कपल एक दूसरे के प्यार में डूबे हुआ नजर आ रहा है। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने इस साल 18 फरवरी को शादी की थी और इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के पहले सीजन में एक साथ काम किया था।
View this post on Instagram
Subscribe Now
Enroll for our free updates

