Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Ranbir Kapoor की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायण' से बाहर हुआ एक्टर, इस किरदार में किया गया था कास्ट!

Movie Ramayana Star Cast: बॉलीवुड की मच-अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म से एक एक्टर बाहर हो गया है. आइए जानते हैं ये एक्टर कौन है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: February 7, 2026 5:53 PM IST

Ranbir Kapoor की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायण' से बाहर हुआ एक्टर, इस किरदार में किया गया था कास्ट!

डायरेक्टर नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'रामायण' (Ramayana) लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. इस फिल्म को लेकर अक्सर कोई ना कोई अपडेट सामने आते रहते हैं. इस फिल्म की जबरदस्त स्टारकास्ट है और इसको बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोग बेसब्र हो रहे हैं. इसी बीच लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म 'रामायण' से एक्टर विक्रांत मैसी बाहर हो गए हैं. वहीं, उनकी जगह दूसरे एक्टर ने ली है. आइए जानते हैं कि फिल्म 'रामायण' में विक्रांत मैसी कौन सा रोल करने वाले थे और उन्हें किस एक्टर ने रिप्लेस किया है.

फिल्म 'रामायण' की स्टारकास्ट में हुआ फेरबदल

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर एक आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि स्टारकास्ट में फेरबदल हुआ है. 'वैरायटी इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में रावण के बेटे मेघनाद का रोल करने वाले एक्टर विक्रांत मैसी अब बाहर हो गए हैं. वह किसी कारण के चलते ये रोल नहीं कर पा रहे हैं. अब फिल्म में ये किरदार एक्टर राघव जुयाल निभानते नजर आएंगे. फिल्म 'रामायण' के लिए राघव जुयाल को अप्रोच किया गया और वह तैयार हो गए. वो फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगे. हालांकि, राघव जुयाल का किरदार फिल्म 'रामायण' के दूसरे पार्ट में नजर आएगा. इस तरह से वह फिल्म के पहले पार्ट में दिखाई नहीं देंगे.

फिल्म 'रामायण' दो पार्ट में होगी रिलीज

फिल्म 'रामायण' जब से अनाउंसमेंट हुई तब से चर्चा में बनी हुई है. इसका बज काफी ज्यादा है. ये फिल्म दो पार्ट में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का पहला पार्ट साल 2026 की दिवाली पर तो दूसरा पार्ट साल 2027 की दिवाली पर बड़े पर्दे पर आएगा. डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, सनी देओल, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल, कुणाल कपूर, शीबा चड्डा, इंदिरा कृष्णन जैसे कलाकार काम करते नजर आएंगे. बताते चलें कि फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में तो साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. वहीं, यश रावण और सनी देओल हनुमान जी के रोल में दिखाई देंगे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.