Monalisa Dance Video Viral: आज के समय में सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां लोग रातों रात स्टार बन जाते हैं. इस लिस्ट वायरल गर्ल मोनालिसा (Monalisa) का नाम भी शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश से प्रयागराज (Prayagraj) में आयोजित महाकुंभ (Mahakumbh) में अपने परिवार के साथ माला बेचने के लिए आईं थीं, लेकिन उनकी कत्थई कजरारी आंखों और सादगी ने लोगों को तो अपना दीवाना बनाया ही साथ ही वह रातोंरात स्टार भी बन गई. जिसके बाद से लगातार मोनालिसा (Monalisa Viral Video) के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहे हैं. वहीं इस बीच मोना का एक लेटेस्ट डांस वीडियो (Monalisa Dance Video) वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है.
इंटरनेट पर फिर वायरल हुआ Monalisa का वीडियो
पिछले कुछ समय से मोनालिसा (Monalisa) लगातार सु्र्खियों में बनी हुईं हैं. कभी अपनी खूबसूरत आंखों को लेकर तो कभी फिल्म के ऑफर को लेकर लोग तो जैसे मोना के दीवाने हो गए हैं. वहीं इस बीच मोना का एक वीडियो इंटरनेट पर धडल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें वायरल गर्ल (Viral Girl Monalisa) वेस्ट्रर्न ड्रेस पहन डांस कर रही है. इस वीडियो पर लोग भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस वीडियो की सच्चाई क्या है?
Monalisa के ग्लैमरस अंदाज ने मचाई सनसनी
मोनालिसा (Monalisa) का वायरल हो रहा डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर @ni8.out9 नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसमें मोनालिसा के जैसी दिखने वाली एक लड़की बॉलीवुड गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही है. वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'महाकुंभ की वायरल सनसनी मोनालिसा लुकअलाइक का ग्लैमरस डांस!'
'लाल मॉडर्न ड्रेस में, नदी के किनारे मोना ने ढाया कहर'
कैप्शन में आगे लिखा है, 'मोनालिसा (Monalisa), जो महाकुंभ 2025 में अपनी सादगी और खूबसूरती से वायरल हुई थीं, अब लुकअलाइक दिख रही हैं एक अलग ही अवतार में! लाल मॉडर्न ड्रेस में, नदी के किनारे "शरारा शरारा" (फिल्म: "मेरे यार की शादी है") गाने पर डांस करती हुई मोनालिसा लुकअलाइक ने अपना ग्लैमरस अंदाज पेश किया. उनकी कातिलाना अदाएं और परफेक्ट मूव्स देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वह बॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं!'
View this post on Instagram
क्या है Monalisa के डांस वीडियो की सच्चाई?
वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं. कोई पूछ रहा है, क्या मोनालिसा से बॉलीवुड गाने पर डांस वीडियो शूट करवाया गया है, तो कोई इस वीडियो के पीछे की कहानी बता रहा है. लेकिन बताया जा रहा है कि यह वीडियो एआई जनरेटेड है. वीडियो में दिखाई दे रही लड़की मोनालिसा नहीं है यह एक डीपफेक वीडियो है, जिसे मोना के चेहरे का इस्तेमाल करके बनाया गया है. हालांकि यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates