Chhoti Monalisa Viral Video: प्रयागराज (UP) महाकुंभ 2025 (Mahakumbh) में अपनी सांवली सूरत और बड़ी-बड़ी कत्थई आंखों की वजह से सुर्खियां बटोरने वाली मोनालिसा भोसले (Monalisa) काफी वायरल हुई थी. मोनालिसा को रातों-रात ऐसी शोहरत मिली की उन्हें फिल्म तक का ऑफर हो गई. हालांकि अब एक नन्ही बच्ची सोशल मीडिया पर छा गई है. इसका वीडियो जो भी देख रहा है, वह हैरान हो रहा है क्योंकि यह बच्ची मोनालिसा (Viral Girl Monalisa) की हुबहू कॉपी है. वहीं लोग इसे मोनालिसा का 'मिनी वर्जन' बता रहे हैं. वहीं आंखें वही मासूमियत और आवाज देख छोटी मोनालिसा (Chhoti Monalisa) की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वहीं इसका एक वीडियो भी सामने आया है.
उज्जैन में मिली मोनालिसा की Mini Monalisa
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर एक रील के तौर पर सामने आया है, जिसमें ये नन्ही बच्ची अपनी मासूमियत से सबको हैरान कर रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी बच्ची से मजाक में कहता है, 'ये रही छोटी मोनालिसा' जिसपर वह फटाक से जवाब देती हैं. बच्ची कहती है 'तेरा मोबाइल फोड़ देंगे.' हालांकि बच्ची की बड़ी-बड़ी आंखें और प्यारी सी मुस्कान और गहरी रंगत लोगों को मोनालिसा की याद दिला रही है. वायरल (Viral Video) हो रहा यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'उज्जैन में मिली छोटी मोनालिसा' के कैप्शन के साथ शेयर किया गया है.
View this post on Instagram
बच्ची का वायरल हो रहा वीडियो
वहीं बच्ची की सादगी और नटखट अंदाज देखकर यूजर्स कमेंट्स में लिख रहे हैं, 'ये तो छोटी मोनालिसा है!' कोई कह रहा है, 'इतनी प्यारी बच्ची, बिल्कुल मोनालिसा की तरह,' तो कोई मजाक में बोल रहा है, 'महाकुंभ में एक और स्टार मिल गया.' इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और ये तेजी से शेयर भी हो रहा है. महाकुंभ अपने आप में एक बड़ा मेला है, जहां लोग आस्था और संस्कृति के रंग में डूबे नजर आते हैं. ऐसे में मोनालिसा भोसले पहले ही अपनी खूबसूरती और सादगी से लोगों का ध्यान खींच चुकी थीं. अब ये बच्ची भी उसी तरह चर्चा में आ गई है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates