एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस एटर्नल सनशाइन प्रोडक्शनंस (Eternal Sunshine Productions) खोलने का ऐलान किया था। इस बैनर तहत आलिया अपनी पहली फिल्म 'डार्लिंग्स' बना रही है। फिल्म को शाहरुख खान भी को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में म्यूजिक फ्रंट पर दो दिग्गज लोगों की एंट्री हुई है।
फिल्म का म्यूजिक देने की जिम्मेदारी दिग्गज फिल्ममेकर और संगीतकार विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) के कंधों पर है। वहीं फिल्म के गानों के लिरिक्स लिखने का काम लीजेंड लिरिसिस्ट गुलजार (Gulzar) करेंगे। गुलजार ने कई आइकॉनिक गाने लिखे हैं तो वहीं विशाल भारद्वाज भी फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने संगीतकार हैं जिन्होंने कई यादगार फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया है। दोनों की जोड़ी ने 'ओमकारा', 'चाची 420', 'कमीने', 'हैदर', 'इश्किया' और 'माचिस' जैसी फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया है।
बात करें फिल्म की तो फिल्म का डायरेक्शन जसमीत रीन कर रही हैं। यह रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और सनशाइन प्रोडक्शनंस के लिए जसमीत की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म होने वाली है। 'डार्लिंग्स' अतरंगी मां-बेटी की एक अनोखी कहानी है जो दुनिया में अपनी जगह बनाने की कोशिश में पागलपंती से भरपूर परिस्थितियों से गुजरती हैं। यह डार्क कॉमेडी मुंबई में एक कंजर्वेटिव लॉअर मिडिल-क्लास की अड़ोस-पड़ोस पृष्ठभूमि पर स्थापित है जिसमें इन दो महिलाओं के सफर को दर्शाया गया है जहां उन्हें इस असाधारण परिस्थितियों में साहस और प्यार मिल जाता है। फिल्म की कहानी परवेज शेख और जसमीत ने लिखी है। वहीं प्रोडक्शन का काम गौरी खान, आलिया भट्ट और गौरव वर्मा कर रहे हैं। यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और एटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस मिलकर बना रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस महीने शुरू की जाएगी।
GULZAR - VISHAL BHARDWAJ... #VishalBhardwaj [music] and #Gulzar [lyrics] join the team of #AliaBhatt's first production #Darlings... Stars #AliaBhatt, #ShefaliShah, #VijayVarma and #RoshanMathew... Directed by Jasmeet K Reen... Produced by Gauri Khan, Alia Bhatt and Gaurav Verma. pic.twitter.com/BlKRdNJoxv
Also Read— taran adarsh (@taran_adarsh) March 8, 2021
Subscribe Now
Enroll for our free updates