क्रिकेट पर आधारित वेब सीरीज 'इनसाइड एज' का ट्रेलर अभी कुछ देर पहले ही रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर वाकई में जानदार है।
तो लो जी, जिस तेर्लर का आपको बेसब्री से इंतज़ार था वो समय आ ही गया। क्रिकेट पर आधारित वेब सीरीज 'इनसाइड एज का ट्रेलर' जास्त अभी लांच किया गया है। हमने तो देख लिया पर आप देखें उससे पहले अपना दिल थाम लीजिए।
ये ट्रेलर कुछ सेकेण्ड का है पर आपके दिल में थोड़ी तो हलचल हुई होगी ही ये कन्फर्म है। अब आपका दिल कर रहा होगा कि कितने जल्दी पूरी की पूरी सिरिक एक साथ ही देख ली जाए। ऐसे में आपको ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योकि आने वाली 10 जुलाई के दिन ही पूरी सीरिज रिलीज कर दी जाएगी, इस बात की ऑफिशियल जानकारी दे दी गई है। पूरी सीरिज के पहले अभी इस एक और भी ट्रेलर रिलीज किया जाना है। जिसे लेकर ट्वीटर और सोशल मीडिया पर क्रेज छाया हुआ है। आपको बता दें कि इस वेब सीरीज की कहानी मुंबई मैवरिक्स की जो एक आईपीएल की तरह एक क्रिकेट टीम है, इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे इन टी-20 टीम्स के जरिए मैच फिक्सिंग, सेक्स और मनी पॉवर के जरिए बड़े खेल किए जाते हैं। टीजर में ही आप देख सकते हैं कि कैसे विदेशी क्रिकेटर्स को सेक्स परोसकर फंसाया जा रहा है।
टीजर को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये वेब सीरीज काफी बोल्ड होने वाली है इसके साथ ही सेंसर बोर्ड की भी कैची इस सीन्स को कट नही कर पाएगी। इस वेब सीरीज में विवेक ओबेरॉय, रिचा चड्ढा, संजय सूरी, अंगद बेदी और सारा जेन डियास नजर आने वाले हैं। इस सीरीज को डायरेक्टर किया है करन अंशुमान ने और प्रोडयूसर हैं रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर।