पीएम मोदी की बायोपिक में काम करेंगे विवेक ओबेरॉय, फिल्म में होगा दमदार किरदार, पढ़े पूरी खबर

बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है। दर्शकों को भी यह फिल्में काफी पसंद आ रही है।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: December 29, 2018 1:34 PM IST

बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है। दर्शकों को भी यह फिल्में काफी पसंद आ रही है। इन सभी फिल्मों की सफलता को देखते हुए खबर आ रही है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवनी पर भी एक फिल्म बनने जा रही है। बॉम्बे टाइम्स के अनुसार, बहुत जल्द प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर फिल्म बनने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2019 से शुरू होगी। खबर है कि बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय फिल्म में पीएम नरेन्द्र मोदी का किरादर निभाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग दिल्ली के अलावा गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी। अपनी किरदार को लेकर विवेक ओबेरॉय बहुत उत्साहित है। उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

रजनीकांत ने ट्विटर पर किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता मिशन का समर्थन, पढ़ें क्या लिखा !!

आपको यह भी बता दें, फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है। लेकिन इस फिल्म के किरदार और डायरेक्टर फाइनल हो गए है। मिली खबर के अनुसार, डायरेक्टर उमंग कुमार पीएम मोदी की बायोपिक को निदेर्शित करेंगे। पिछले डेढ़ साल से उमंग कुमार फिल्म की टीम के साथ मिलकर इसकी कहानी को लेकर काम कर रहे थे। खैर आपको यह भी बता दें, फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर भी बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ताजपोशी के पीछे की कहानियों को दिखाया जाएगा। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। मनमोहन सिंह के किरदार में अनुपम खेर नजर आए थे। ट्रेलर में अक्षय खन्ना संजय बारू की भूमिका में दिखाई दिए थे।

ट्रेलर में दिखाया गया की प्रधानमंत्री बनने के बाद मनमोहन सिंह को किसी तरह से राजनीति में उतार-चढ़ाव को देखना पड़ा। जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट फिल्म में सोनिया गांधी का रोल निभा रही है तो वहीँ राहुल गाँधी के किरदार में अर्जुन माथुर नजर आए। यह फिल्म 11 जनवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...