लौट आया 'गोलमाल अगेन' का खतरनाक विलन, इस बार भी अपने 'नागा डांस' से उड़ा देगा होश!

गोलमाल के सभी सीक्वल का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। पिछले दो पार्ट से करीना कपूर बतौर एक्ट्रेस इस फिल्म का हिस्सा थी लकिन उन्होंने इस बार फिल्म में काम करने की नहीं इच्छा जताई और फिर यह रोल बबली गर्ल परिणीती चोपड़ा की झोली में आ गिरा।

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: April 22, 2017 9:55 PM IST

'गोलमाल 3' साल 2010 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों में से एक है। इनदिनों रोहित शेट्टी गोलमाल फ्रैंचाइज़ी की चौथी फिल्म भी लेकर आ रहे है। जिसकी शूटिंग इनदिनों जोरो शोरो से चल रही है। फिल्म में अजय देवगन के साथ उनकी अरशद वारसी, श्रेयस तलपडे, तुषार कपूर के साथ परिणीती चोपड़ा और तब्बू भी नज़र आने वाले है। लेकिन मज़े की बात यह है कि फिल्म में सात साल बाद फिल्म के ऐसे विलेन की वापसी हो रही हैं जिसके नागा डांस से अजय देवगन और उनकी टीम काफी परेशान सी थी। यह कोई और नहीं बल्कि वृजेश हिरजी है। जो इस 'गोलमाल अगेन' का हिस्सा है। अगर आपने इस फिल्म की पहली फिल्म देखि होगी तो आपको इनका किरदार अब ज़रूर याद हो गया होगा। इनके इस नागा डांस ने दर्शको को खूब हसाया था। फिल्म के ऑफिशियल हैंडल से उन्होंने इनके होने की बात को कन्फर्म किया है। रोहित शेट्टी इस बार अपनी गोलमाल अगेन से लगता हैं दर्शको को खूब गुदगुदाने के लिए तैयार है।

गोलमाल अगेन की शूटिंग इनदिनों हैदराबाद में चल रही है। फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में रैप अप हुआ था। बता दें इनदिनों रोहित शेट्टी की फिल्म में कॉमेडी का भरमार है। फिल्म गोलमाल’ श्रृंखला का चौथे सीक्वल है। फिल्म से तीन पार्ट से जुड़े अरशद वारसी ने फिल्म की शूटिंग के बारे में जानकरी दी। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म में इन दिनों अब तक के सबसे मजेदार हिस्से की शूटिंग कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा, 'गोलमाल 4' की पूरी टीम के साथ आज काम का दिन पागलपन से भरा होगा। हम कुछ बेहद मजाकिया सीन करने जा रहे है। [इसे भी पढ़ें: अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन' में इस बार अरशद का होगा काफी मजाकिया अंदाज़!]

गोलमाल के सभी सीक्वल का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। पिछले दो पार्ट से करीना कपूर बतौर एक्ट्रेस इस फिल्म का हिस्सा थी लकिन उन्होंने इस बार फिल्म में काम करने की नहीं इच्छा जताई और फिर यह रोल बबली गर्ल परिणीती चोपड़ा की झोली में आ गिरा। कुछ दिनों पहले डीएनए अख़बार ने इस बात को कन्फर्म किया हैं की अब करीना कपूर की जगह अब परिणीती चोपड़ा सभी को एंटरटेनन करने के लिए तैयार हैं। ख़बरों की माने तो परिणीती का किरदार काफी बबली होने वाला हैं। जो अजय के साथ गुदगुदाने के लिए तैयार हैं।

अरशद के अलावा, फिल्म में अजय देवगन, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े जैसे स्टार्स मुख्या किरदार में होने वाले है।साथ ही फिल्म में इस बार तब्बू की भी एंट्री होने जा रही है।