बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द निक जोनस के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगी। इस शानदार शादी के लिए तैयारियां चल रही हैं। अब बस कुछ दिनों का इंतजार है। इससे पहले प्रियंका और निक बेहद रोमांटिक अंदाज में एक दुसरे के साथ नजर आए। आपको बता दें, प्रियंका और निक शादी से पहले प्री वेडिंग डिनर करते हुए देखे गए। इस दौरान इन दोनों के साथ प्रियंका की होने वाली देवर जो जोनास और देवरानी सोफी टर्नर भी साथ नजर आए। इसके अलावा प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और बहन परिणीति चोपड़ा भी इस खास मौके पर इनके साथ दिखे। इन सबकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आ रही है।
लेकिन अब इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने पहनी हुई ड्रेस के लेकर खूब चर्चा हो रही हैं। इस दौरान देसी गर्ल कॉपर कलर के कॉपर कलर में नजर आई थी। इसमें प्रियंका बेहद खुबसूरत नजर आ रही थी। खबर के मुताबिक, प्रियंका ने पहले हुए इस टॉप की कीमत $274 और स्कर्ट की कीमत $403 बताई जा रही हैं। इसका हिसाब किया जाए तो प्रियंका चोपड़ा की ये खुबसूरत ड्रेस 50,000 रुपये की हैं। और तो और उन्होंने पहने हुए सैंडल की कीमत 57, 517 रुपये बताई जा रही हैं। बता दें, प्रियंका और निक इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातर सुर्खियों में बने हुए है। पिछले दिनों ये दोनों दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शादी का न्योता देने गए हुए थे।
फोटो गैलरी: शादी से पहले मुंबई के जुहू इलाके में नजर आईं देसी गर्ल, मीडिया के कैमरों को देखते ही चुराई नजरें
इसके बाद गुरुवार को प्रियंका और निक दिल्ली से मुंबई आए हैं। मिली जानकरी के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हिंदुस्तानी और क्रिश्चन रीति रिवाज से होने वाली हैं। इन दोनों की शादी की तैयारियां जोधपुर के उमैद भवन में चल रही हैं। इसके अलावा इस उमैद भवन में मेहंदी से लेकर हल्दी और संगीत जैसी रस्में निभाई जाएगी। मेहंदी और संगीत सेरेमनी 29 और 30 नवंबर को होगी। और तो और प्रियंका और निक के लिए 28 नवंबर को पूजा भी रखी गई है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates