बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। एक्टर ऋषि कपूर जल्दी ही सिनेमाघर की ओर लौट रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'झठा कहीं का' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ ओंकार कपूर, सनी सिंह, जिम्मी शेरगिल और लिलिट दुबे जैसे कलाकार है। पोस्टर को देख साफ होता है कि ये एक कॉमेडी फिल्म है।
ऋषि कपूर लंबे समय से बीमार थे और लंदन में अपनी गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। ऋषि कपूर बीते 6 महीने से लंदन में ही अपनी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे। उनकी बीमारी को लेकर फिल्मी दुनिया में कयासबाजी का काफी दौर भी रहा था। लेकिन अब ऋषि कपूर ठीक हो चले हैं और जल्दी ही भारत लौटने वाले है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर इस साल अगस्त तक ही भारत लौट आएंगे। ऐसे में उनके फैंस के लिए बड़ी खबर ये है कि उनके लौटने से पहले ही फैंस उन्हें ऑन स्क्रीन देख सकेंगे। इस फिल्म को 19 जुलाई को रिलीज किया जा रहा है। ऋषि कपूर इस फिल्म में एक बार फिर दर्शकों को हंसाने वाले है।
दुश्मनी भुलाकर सलमान खान को सताई ऋषि कपूर की चिंता, दोस्तों के साथ मिलकर कर रहे हैं ये प्लानिंग
देखिए पोस्टर-
Rishi Kapoor returns to cinema halls on 19 July 2019... First look poster of #JhoothaKahinKa... Costars Omkar Kapoor, Sunny Singh, Jimmy Sheirgill, Lillete Dubey and Manoj Joshi... Directed by Smeep Kang... 19 July 2019 release. pic.twitter.com/zs4CTwZY6A
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 27, 2019
इससे पहले ऋषि कपूर बीते साल 'मुल्क' और '102 नॉट आउट' जैसी शानदार फिल्मों में दिखाई दिए थे। ऋषि कपूर की इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद अब ऋषि कपूर इस कॉमेडी फिल्म में दिखाई देंगे। इस फिल्म को निर्देशक समीप कांग ने डायरेक्ट किया है। जबकि फिल्म में 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम सनी सिंह लीड रोल में दिखाई देंगे। सनी सिंह को इस फिल्म के बाद से अभी तक दोबार ऑन स्क्रीन नहीं देखा गया है। क्या आप इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं। अगर हां तो हमें कमेंट कर बता सकते हैं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates