अपनी नई फिल्मों के लिए कुछ इस तरह से पसीना बहा रहे है टाइगर श्रॉफ, इन 2 वीडियो में दिखी झलक

जल्द ही यशराज की एक्शन फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ दो-दो हाथ करते हुए नजर आएंगे टाइगर...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: February 19, 2019 1:29 PM IST

बागी 2 के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी नई फिल्मों में व्यस्त है। बता दें कि जल्द ही टाइगर करण जौहर के प्रोडक्शन तले बनने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नजर आने वाले है। वहीं इस फिल्म के बाद टाइगर यशराज बैनर तले बनने जा रही एक्शन फिल्म में ऋतिक रोशन और वाणी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस समय टाइगर इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है।

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में टाइगर और ऋतिक ताबड़तोड़ एक्शन करते हुए नजर आने वाले है। बता दें कि इन दिनों टाइगर अपनी फिल्मों की तैयारी में जोरो शोरों से जुटे हुए है। कुछ घंटे पहले ही टाइगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो ऐसे वीडियो डाले है, जिससे शायद ही आप अपनी नजरें हटा पाए। दरअसल सामने आए पहले वीडियो में टाइगर एक्शन सींस की ट्रेनिंग लेते हुए दिखाई दे रहे है। शॉकिंग... टाइगर श्रॉफ ने बिना बताए की दिशा पाटनी के साथ सगाई ? तस्वीर देख खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

वहीं बात की जाए दूसरे वीडियो की तो इसमें टाइगर चिनअप्स के लिए एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे है। इस बात में कोई भी दो राय नहीं है कि इसमें टाइगर के डोले शोले देखने के बाद किसी के भी होश उड़ सकते है। वैसे टाइगर जिस तरह से एक्सरसाइज कर रहे है उससे तो तय है कि वह यशराज वाली फिल्म में ऋतिक को कड़ी टक्कर देने वाले है। साल 2019 में पहली बार पर्दे पर साथ दिखेंगी ये 15 बॉलीवुड जोड़ियां, दर्शकों के मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

नीचे देखें टाइगर द्वारा साझा किए गए दोनों वीडियो...

बात की जाए टाइगर की बाकी फिल्मों की तो वह रैम्बो की रीमेक के साथ-साथ बागी सीरीज की अगली कड़ी में भी दिखने वाले है। बात करें पर्सनल लाइफ की तो टाइगर इन दिनों दिशा पाटनी के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते है। वैसे आपको टाइगर के नए वीडियोज कैसे लगे ? कमेंटबॉक्स में बताना मत भूलिएगा। साथ ही ये भी बताए कि आप टाइगर की किस फिल्म को देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्सुक है?

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...