ऐश्वर्या राय बच्चन, अनिल कपूर और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म फन्ने खां इस समय पूरे जोर-शोर के साथ शूट की जा रही है। बीच में राजकुमार राव के पैर में चोट लगने की वजह से फिल्म की शूटिंग जरुर थोड़ी प्रभावित जरुर हुई थी लेकिन मेकर्स ने किसी न किसी तरह से चीजों को मैनेज कर लिया है। आज फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोरा का जन्मदिन है। इस खास दिन को और खास बनाने के लिए फिल्म के मेकर्स ने फन्ने खां का पहला ऑपीशियल लोगो रिलीज कर दिया है। [इसे भी पढ़ें- शॉकिंग !! राजकुमार राव के बिना ही 'फन्ने खां' की शूटिंग करेंगे ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर]
अगर आप फिल्म के लोगो को देखें तो यह इसके आस-पास सितारे दिखते हैं और बैक-ग्राउंड में लाल रंग का एक पर्दा है। यह न केवल आपको अपनी ओर आकर्षित करता है बल्कि आपको फिल्म के लिए उत्साहित भी करता है। लोगो को देखने के बाद हम सोच में पड़ गए हैं कि फिल्म में तीनों कलाकारों का पहला लुक कैसा होगा ? खार अभी तो आप फिल्म का पहला लोगो देखिए....
Double celebration for us✨
Here’s #FanneKhan logo as we also celebrate our co-founder - #PrernaaArora’s birthday today! @AnilKapoor #AishwaryaRaiBachchan @RajkummarRao @RakeyshOmMehra @ROMPPictures @Tseries @divyadutta25 pic.twitter.com/5cg8Pz32mh— KriArj Entertainment (@kriarj) December 8, 2017
आपको बता दें कि फिल्म फन्ने खां में ऐश्वर्या राय बच्चन एक गायिका का किरदार निभा रही हैं। राजकुमार राव, ऐश के प्रेमी के किरदार में दिखेंगे और अनिल कपूर फिल्म में एक अहम किरदार निभाते दिखेंगे।
जब अनिल कपूर की फिल्म मुबारकां रिलीज होने वाली थी तब उन्होंने बॉलीवुड लाइफ के बताया था कि, ‘फिल्म में उनका और ऐश्वर्या राय बच्चन का एक भी सीन साथ में नहीं है। यही इस फिल्म की सबसे खास बात है।’ [इसे भी पढ़ें- फिल्म ‘फन्ने खान’ में अनिल कपूर के साथ रोमांस नहीं करेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन, पढ़िए यह एक्सक्लूसिव खबर !!]
फिल्म फन्ने खां साल 2018 की ईद पर रिलीज होगी। इसी दिन सलमान खान की रेस 3 भी आ रही है। ट्रेड की मानें तो इन दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने की वजह से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलेगी। इस लड़ाई को कौन जीतेगा ? इसका अंदाजा लगाना अभी थोड़ा मुश्किल है। वैसे आपको फिल्म का लोगो कैसा लगा हमें कमेंट करके जरुर बतायें।