Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' का नया गाना हुआ रिलीज, संदीप सिंह के दर्द को बयां करती है 'परदेसिया'

13 जुलाई. 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है ये फिल्म...

By: Garima Singh  |  Published: July 10, 2018 10:03 AM IST

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' का नया गाना हुआ रिलीज, संदीप सिंह के दर्द को बयां करती है 'परदेसिया'

इस हफ्ते दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म 'सूरमा' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि यह फिल्म भारतीय हॉकी टीम के भूतपूर्व कप्तान संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है तो वहीं रिलीज से कुछ दिन पहले ही फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म के नए गाने 'परदेसिया' को भी रिलीज कर दिया है।

इस गाने में संदीप सिंह की जिंदगी के उन पलों को दिखाया गया है, जब गोली लगने के बाद वह पैरालाइज हो गए थे और अपने भरोसे के चलते ना सिर्फ वह जिंदगी के मुश्किल दौर से बाहर निकले बल्कि दोबारा भारतीय हॉकी टीम में लौटकर वापस आए।

'परदेसिया' गाने के बोल गुलजार ने लिखे है और गाने को शंकर-एहसान-लॉय ने अपनी आवाज से सजाया है। इस गाने के बोल इतने खूबसूरत है कि आप इसे सुनते हुए खो से जाएंगे। नजर डालिए सूरमा के नए गाने पर...

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन शाद अली ने किया है। इससे पहले शाद साथिया, बंटी और बबली, किल दिल और ओके जानू जैसी फिल्में बना चुके है। फिल्म सूरमा में दिलजीत के अलावा तापसी पन्नू और अंगद बेदी ने भी मुख्य भूमिका अदा की है। यह फिल्म 13 जुलाई, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

संदीप के घर पहुंचे दिलजीत

बीते दिनों ही दिलजीत शाहबाद स्थित संदीप सिंह के घर पहुंचे थे। इस दौरान संदीप ने परिवार के साथ मिलकर उनका स्वागत किया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी दिलजीत को उनकी नई फिल्म के लिए बधाई दी है। खास बात यह है कि संदीप के पिता ने दिलजीत को उनकी फेवरेट और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली हॉकी गिफ्ट के तौर पर दी। बता दें कि इसके बाद कल दिन में ही संदीप सिंह ने लगभग 12 साल बाद उसी ट्रेन का सफर किया, जिसमें उन्हें गोली लगी थी। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताए कि आपको 'सूरमा' का नया गाना कैसा लगा? साथ ही ये भी बताए कि इस फिल्म को देखने के लिए आप कितने उत्सुक है?


About the Author

Garima Singh