'वेलकम टू द जंगल' का टीजर आउट
Welcome To The Jungle Teaser Release: अहमद खान के डायरेक्शन में बनीं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मच अवेटेड कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) पिछले काफी समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है. फैंस इसके टीजर का लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब मेकर्स ने खत्म कर दिया है. 15 मई 2026 को मेकर्स ने 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज (Welcome To The Jungle Teaser) किया है. इस 1 मिनट 30 सेकंड के टीजर वीडियो को देखने से साफ पता चलता है कि, अक्षय कुमार इस बार दर्शकों को हंसा-हंसाकर उनके पेट में दर्द करवाने वाले हैं. 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle Teaser Out) के चंद मिनट के वीडियो को देखकर ही दर्शक एक्साइटमेंट से पागल हुए जा रहे हैं.
ट्रेलर की शुरुआत होती है डिस्केमर से जिसके बैकग्राउंड में अक्षय कुमार की अवाज सुनाई दे रही है, जिसमें वो कहते हैं सूचना इस फिल्म के निर्माण में किसी भी जानवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है शिवाय कुछ घोड़ों के और हम गधों के... इसके बाद 'वेलकम' के टाइटल सॉन्ग ट्यून के साथ शुरू होता है टीजर जिसमें पहले तो बॉर्डर का सीन आता है और फिर उसके बाद जंगल में अक्षय कुमार भारी-भरकम स्टारकास्ट के साथ अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आते हैं. इस वीडियो को देखकर साफ हो गया है कि, फिल्म बहुत ही धमाकेदार होने वाली है.
'वेलकम टू द जंगल' का टीजर एक्शन और कॉमेडी के तड़के से भरपूर है. वहीं चंद मिनट के वीडियो में अक्षय कुमार अपने चिरपरिचित मस्तमौला अंदाज में ही नजर आ रहे हैं. वहीं लास्ट में एक सीन आता है, जिसमें अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को एक बार फिर से हेरा-फेरा वाले अंदाज में कॉमेडी करते हुए देखा जा सकता है. ये सीन इतना फनी है कि आपकी हंसी नही रुकेगी. 1 मिनट 30 सेकंड के टीजर में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के अलावा अरशद वारसी, तुषार कपूर, रवीना टंडन और दिशा पाटनी समेत कई सितारे नजर आए.
View this post on Instagram
आपको जानकर हैरानी होगी कि, अहमद खान की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में एक-दो नहीं बल्कि 34 कलाकार नजर आएंगे. इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, तुषार कपूर और राजपाल यादव. यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…