वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज हुआ.
Welcome To The Jungle Trailer: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) समेत कई सितारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इस मूवी के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है. मेकर्स ने 11 जून यानी गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर में एक-एक सीन लोगों को गुदागुदा रहा है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस का एक्साइटमेंट डबल हो गया है. फिल्म के ट्रेलर को पसंद करने के साथ ही फैंस रिएक्शन दे रहे हैं. अहमद खान के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को रिलीज होने वाली है. आइए जानते हैं कि ट्रेलर में क्या दिखाया गया है.
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के 4.10 मिनट के ट्रेलर में दिखाया जाता है कि एक-एक सीन कॉमेडी से भरपूर है. ट्रेलर की शुरुआत में स्क्रीन पर '2000 करोड़ रुपये की फेक फिल्म' लिखा आता है. इससे पता चलता है कि ये फिल्म एक फिल्म पर बनाई जा रही है. फिल्म में बनने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान लोग इसे असली समझ लेते हैं और इस तरह से कहानी आगे बढ़ती है. फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर में दिखाया जाता है कि अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नाडिंस समेत कई सितारे एक-दूसरे पर जबरदस्त तंज कसते हैं लेकिन कहीं पर भी फन का डोज कम नहीं होता है. इस फिल्म में दिलचस्प बात होने वाली है कि फिल्म 'वेलकम' के उदय शेट्टी (नाना पाटेकर) के भाई के रोल में सुनील शेट्टी और मजून (अनिल कपूर) के भाई के रोल में अरशद वारसी धमाल मचाने वाले हैं. फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में विलेन के रोल में जैकी श्रॉफ अलग ही लेवल का मनोरंजन करने वाले हैं.
अहमद खान के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नाडिंस, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, तुषार कपूर, राजपाल यादव, फरीदा जलाल, आपताब शिवदासानी, सुनील शेट्टी समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं. फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 22 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.