Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

पीएम नरेन्द्र मोदी की बायोपिक में ये कलाकार निभाएगा अमित शाह का किरदार, जारी हुआ फर्स्ट लुक

फिल्म 'नरेन्द्र मोदी बायोपिक' का डायरेक्शन ओमांग कुमार कर रहे हैं।

By: Rahul Sharma  |  Published: February 13, 2019 4:11 PM IST

पीएम नरेन्द्र मोदी की बायोपिक में ये कलाकार निभाएगा अमित शाह का किरदार, जारी हुआ फर्स्ट लुक

भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आने वाली बायोपिक फिल्म पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। सबसे पहले खबरें आई थीं कि इसमें परेश रावल भारतीय पीएम का किरदार निभाते नजर आएंगे लेकिन बाद में ऐलान किया गया कि कलाकार विवेक ओबरॉय फिल्म में मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे।

पीएम मोदी की बायोपिक में दिखेगी टीवी की ये हसीना, गोलियों की रासलीला में दे चुकी है धमाकेदार परफार्मेंस

अगर फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की बात की जाए तो उसका खुलासा भी निर्माता धीरे-धीरे करने लगे हैं। आज ही यह खबर सामने आई है कि जाने-माने कलाकार मनोज जोशी फिल्म नरेन्द्र मोदी बायोपिक में भारतीय राजनीति के चाणक्य अमित शाह का किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म के निर्माताओं ने मनोज जोशी का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया है, जिसमें वो एकदम अमित शाह की तरह नजर आ रहे हैं। पहली नजर में यह पहचानना वाकई मुश्किल है कि सामने अमिता शाह हैं या फिर मनोज जोशी।

आपको बता दें कलाकार मनोज जोशी ने अपने सालों लम्बे करियर में कई सारी बेहतरीन फिल्में की हैं, जिनके किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। हमें पूरी उम्मीद है कि वो अमित शाह का किरदार भी इस तरह से निभाएंगे कि लोगों को उनका काम हमेशा याद रहेगा।

फिल्म नरेन्द्र मोदी बायोपिक में मनोज जोशी और विवेक ओबरॉय के साथ-साथ बोमन ईरानी, बरखा बिष्ट और दर्शन कुमार जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में निर्माता पीएम मोदी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी को पेश करेंगे। बताया जा रहा है कि इसमें पीएम के नाम के साथ जुड़े कई विवादों को भी पेश किया जाएगा।

एक दो नहीं 23 भाषाओं में रिलीज हुआ पीएम नरेंद्र मोदी का फर्स्ट लुक, प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक में विवेक ओबरॉय निभाएंगे मुख्य किरदार

नरेन्द्र मोदी बायोपिक को नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर ओमांग कुमार बना रहे हैं, जिन्होंने मैरी कॉम और सरबजीत जैसी फिल्में बनाई हैं। फिल्म का निर्माण सुरेश ओबरॉय और संदीप सिंह साथ में कर रहे हैं। वैसे आपको अमित शाह के किरदार में मनोज जोशी कैसे लगे, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...