नोटंबदी का असर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर ऐसा हुआ है कि ‘रॉक ऑन 2’ जैसी फिल्म को दर्शक नहीं मिले और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। इसको लेकर पूरा बॉलीवुड टेंशन में है। लेकिन आमिर खान को उम्मीद हैं कि तब तक स्थिति सही हो जाए।
आमिर खान की फिल्म दंगल भी 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। दंगल के प्रमोशन के दौरान जब आमिर खान ने से नोटबंदी पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि उनकी आगामी फिल्म ‘दंगल’ सरकार के नोटबंदी के फैसले से प्रभावित नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 और 1,000 रुपये के नोटों का चलन बंद करने के फैसले की अलग-अलग वर्गों में सराहना और आलोचना दोनों हो रही है। ‘रॉक ऑन 2’ और ‘फोर्स 2’ जैसी फिल्मों का कारोबार नोटबंदी के कारण काफी प्रभावित हुआ है। [इसे भी पढ़े: ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के लिए आमिर खान फिर बदलेंगे लुक, दुबले-पतले बॉडी के साथ होंगे लंबे बाल!]
आमिर ने यह भी कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि इससे हमारी फिल्म प्रभावित नहीं होगी। मुझे लगता है कि चीजें धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं, ‘रॉक ऑन 2’ प्रभावित हुई क्योंकि यह उसी समय रिलीज हुई थी।’’ ‘दंगल’ के प्रचार के सिलसिले में यहां आए आमिर ने एक इवेंट में संवाददाताओं से कहा, ‘‘लेकिन मुझे विश्वास है कि ‘डियर जिंदगी’ काफी अच्छा कर रही है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि वह फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग करेंगे। फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट की जिंदगी पर आधारित है। [इसे भी पढ़े: ट्विटर पर शिल्पा शेट्टी का बना मजाक, 'एनिमल फार्म' को बताया बच्चों की किताब]
आमतौर पर खेल आधारित फिल्मों के निर्माता सरकार से टैक्स फ्री करने की मांग करते हैं। आमिर ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह फिल्म कर से छूट हासिल करने के मापदंडों पर खरी उतरती है। लेकिन इसका फैसला मैं नहीं कर सकता, यह सरकार को निधारित करना है। हम रिलीज से पहले इसे टैक्स फ्री करने के लिए आवेदन देंगे, यह एक प्रक्रिया है जो सफल भी हो सकती है और नहीं भी। मैं बता नहीं सकता कि इसमें कितना समय लगेगा।’’
फिल्म ‘दंगल’ की कहानी हरियाणा के मशहूर पहलवान महावीर सिंह फोगाट की जिंदगी पर आधारित हैं। इस फिल्म में आमिर खान रेसलर की भूमिका में है। इसमें आमिर का सपना है कि वह अपने देश के लिए मेडल लेकर आएं लेकिन वह नहीं ला पाते हैं। फिर वह सोचते हैं कि उनका बेटा उनका यह सपना पूरा करेगा। लेकिन उनकी चार बेटियां होती हैं। वह निराश हो जाते हैं। एक दिन उनकी दो बेटियां गांव के दो लड़कों की पिटाई कर देती हैं। जिसके बाद आमिर को लगता है कि उनका मेडल का सपना अब उनकी बेटियां पूरा करेंगी। और फिर शुरू होती है बाप, बेटी, मेडल और दंगल की कहानी।
https://youtu.be/6RB89BOxaYY