Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Zubeen Garg Death: किस वजह से हुई थी Zubeen Garg की मौत, डेथ सर्टिफिकेट से पता चला असली वजह

Zubeen Garg की मौत के बाद उनकी मौत के असली वजह को लोग जानना चाहते हैं. Zubeen Garg के डेथ सर्टिफिकेट से एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आइए जानते हैं...

By: Shreya Pandey  |  Published: September 25, 2025 12:24 PM IST

Zubeen Garg Death: किस वजह से हुई थी Zubeen Garg की मौत, डेथ सर्टिफिकेट से पता चला असली वजह

'या अली' और 'दिल तू ही बता' जैसे चार्टबस्टर गानों से अपनी पहचान बनाने वाले मशहूर गायक जुबीन गर्ग के अचानक निधन से इंडस्ट्री में मातम छा गया है. 19 सितंबर को 52 वर्ष की आयु में उनकी मौत हो गई, लेकिन अब उनके निधन की असली वजह पर कई दावे सामने आ रहे हैं. जुबीन गर्ग की मौत किस वजह से हुई इसके बारे में जुबिन के फैंस जानना चाहते हैं. सबसे पहले उनकी पत्नी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि जुबीन की मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान लाइफ जैकेट न पहनने से नहीं हुई है. बल्कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ था. इसी बीच एक नया मामला सामने आया है, जिसमें उनकी मौत का कारण कुछ और बताया गया है.

मुख्यमंत्री ने दिया बयान

आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद मीडिया को जानकारी दी है कि सिंगापुर हाई कमीशन से जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है, और उसमें मौत का कारण डूबना बताया गया है. एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने स्पष्ट किया कि डेथ सर्टिफिकेट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट दोनों अलग-अलग रिपोर्ट होते हैं. उन्होंने कहा कि "सिंगापुर हाई कमीशन ने जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट भेजा है, जिसमें मौत का कारण डूबना बताया गया है, लेकिन यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं है." इस खबर के समाने आने के बाद फैंस एकदम हैरान हो गए.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का है इंतजार

असम सरकार अब आधिकारिक तौर पर हरकत में आ गई है. सीएम ने बताया कि ये सभी दस्तावेज सीआईडी को आगे की जांच के लिए दिए जाएंगे. साथ ही, असम सरकार के मुख्य सचिव ने जल्द से जल्द पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए सिंगापुर के राजदूत से कॉन्टेक्ट किया है, ताकि मौत के असली कारण का पता चल सके. फिलहाल संगीतकार जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार हो गया है. वहीं उनके अंतिम संस्कार में कई लोग पहुंचे थे. फैंस और परिवार अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.