अर्जुन कपूर के साथ क्या हुआ?
What Happened With Arjun Kapoor?: अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की जिंदगी में क्या किसी बड़े अध्याय का अंत हो गया है? बॉलीवुड गलियारों से लेकर फैंस के बीच तक यह सवाल उस वक्त चर्चा का विषय बन गया जब एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी मिस्ट्री पोस्ट (Arjun Kapoor Mystery Post) शेयर की, जिसने हर किसी की धड़कनें बढ़ा दी. दरअसल, अक्सर मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्तों को लेकर गॉसिप में बने रहने वाले अर्जुन ने इस बार 'अंत को स्वीकार करने' की बात कही है. एक्टर के लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है.
दरअसल, 9 अप्रैल 2026, गुरुवार को अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक और मिस्ट्री पोस्ट शेयर किया, जिसे देखने के बाद उनके फैंस के बीच उन्हें लेकर चिंता की लहर दौड़ पड़ी. अर्जुन ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अंत को स्वीकार कर लेना चाहिए, भले ही चीजें वैसे खत्म न हुई हों जैसा आप चाहते थे.' अर्जुन ने ये पोस्ट रिप्रेंस में कही है, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग अटकलें लगाने लगे हैं कि, क्या एक्टर की जिंदगी में सब ठीक है?
अर्जुन कपूर के पोस्ट शेयर करने के कुछ समय बाद ही यूजर्स उनकी स्टोरी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे, तो वहीं फैंस को एक्टर की चिंता सताने लगी है. वहीं एक्टर की पोस्ट को लेकर रेडिट पर काफी चर्चा हो रही है. अर्जुन के पोस्ट का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'मैं सच में उम्मीद करता हू्ं कि, अर्जुन ठीक हों. पहले अपनी मां के जन्मदिन पर उनकी वो पोस्ट और अब यह...'
वहीं इस पोस्ट पर एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि, वो गहरे डिप्रेशन से गुजर रहे हैं. रोहित शेट्टी की फिल्म ने उनके करियर को सहारा तो दिया था, लेकिन अब शायद उनके पास काम नहीं है. क्या उनकी अपनी बहन से भी अनबन हो गई है?' तो दूसरे ने लिखा, 'मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि, अर्जुन इस टॉक्सिक फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दें, क्योंकि यहां उन्हें सिर्फ नफरत ही मिली है. उन्हें चकाचौंध से दूर अपने किसी काम पर ध्यान देना चाहिए.' ऐसे ही तमाम रिएक्शन अर्जुन कपूर की पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं.
I really hope Arjun is okay. With his post on his mother’s birthday and now this
by
u/Electronic_Ad_61 in
BollyBlindsNGossip
आपको बता दें कि, ये पहली बार नहीं है जब अर्जुन कपूर ने अपने किसी पोस्ट से फैंस को परेशान किया है. इससे पहले इसी साल फरवरी में अपनी मां के जन्मदिन पर उन्होंने ऐसा ही कुछ पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने तब लिखा था, 'हम साथ मिलकर इस मुश्किल वक्त से निकल जाएंगे... मैं आपसे जल्द मिलूंगा और फिर कभी हम साथ में आपका जन्मदिन मनाएंगे.' अर्जुन की इस पोस्ट को देखने के बाद भी उनके फैंस काफी घबरा गए थे.
वहीं अगर बात करें अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की तो उन्हें आखिरी बार साल 2025 में आई फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में देखा गया था. इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. वहीं खबरें थीं कि एक्टर वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ 'नो एंट्री 2' में काम करेंगे, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण और दिलजीत दोनों ने ही फिल्म से किनारा कर लिया है, जिसकी वजह से फिलहाल ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…