Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Zubeen Garg के आखिरी दिनों में क्या हुआ था? पत्नी ने सुनाई दास्तां, खोला घड़ी से जुड़ा गहरा राज

Zubeen Garg: असम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग का 19 सितंबर 2025 को 52 साल की उम्र में स्कूबा डाइविंग के दौरान निधन हो गया. वहीं अब सिंगर की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने बड़ा खुलासा किया है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: March 12, 2026 10:41 PM IST

Zubeen Garg के आखिरी दिनों में क्या हुआ था? पत्नी ने सुनाई दास्तां, खोला घड़ी से जुड़ा गहरा राज
जुबीन गर्ग के आखिरी दिनों में क्या हुआ था?

Zubeen Garg: मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) का निधन 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में एक दुखद स्कूबा डाइविंग हादसे में हो गया था. 52 साल की उम्र में उनके यूं अचानक दुनिया से चले जाने से न सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री को झटका लगा था, बल्कि उनके फैंस के लिए ये किसी सदमे से कम नहीं था. उनकी मौत के बाद लगातार उनसे जुड़ी खबरें सामने आते रही हैं. वहीं अब सिंगर के निधन के 6 महीने बाद उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने एक कार्यक्रम के दौरान जुबीन के उस इकलौते डर के बारे में बात की , जिसका जिक्र वो अक्सर किया करते थे. पत्नी ने जुबिन के आखिरी पलों के बारे में बात करते हुए एक गहरा राज खोला है.

Zubeen Garg को किस चीज से लगता था डर?

हाल ही में गरिमा सैकिया गर्ग पंचायत आज तक कार्यक्रम में बतौर गेस्ट पहुंची थीं, जहां जब उनसे पूछा गया कि, क्या जुबीन गर्ग को किसी चीज का फोबिया या डर था? इस पर उन्होंने कहा कि, 'उन्हें किसी भी चीज से डर नहीं लगता था, लेकिन पिछले कुछ सालों से वो अक्सर कहते थे, 'अगर मुझे कभी किसी चीज से डर लगा है, तो वो है समय' वो अपनी घड़ी दिखाते और कहते थे, मुझे सिर्फ समय से डर लगता है और किसी चीज से नहीं.'

गरिमा ने आगे कहा, 'पता नहीं वो ऐसा क्यों कहते थे. शायद उन्हें अंदर से कोई संकेत मिलता था या कोई रूहानी कनेक्शन महसूस होता था. शायद इसलिए भी क्योंकि, उन्होंने अपनी मां, बहन और सबसे अच्छे दोस्त को बहुत कम उम्र में खो दिया था. इतने कम समय में उन्होंने अपने करीबी लोगों को खोते देखा और इतने हादसों का सामना किया, जो उनके जीवन के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था.'

Zubeen Garg की मौत पर हत्या का केस दर्ज

आपको बता दें कि, जुबीन गर्ग सिंगापुर में एक कल्चरल फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए गए थे. जहां वो अपनी परफॉर्मेंस से ठीक एक दिन पहले स्कूबा डाइविंग के लिए गए जहां उनके साथ ये हादसा हो गया. शुरुआत में इसे सिर्फ एक एक्सीडेंट माना गया था, लेकिन बाद में असम पुलिस ने आपराधिक लापरवाही और हत्या का मामला दर्ज किया.

7 लोगों के खिलाफ दाखिल हुआ चार्जशीट

गौरतलब है कि, जुबीन गर्ग की मौत मामले में अब तक 7 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, जिनमें फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानू महंत, जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, उनके बैंड मेंबर्स और कुछ पुलिस ऑफिसर्स भी शामिल हैं. गरिमा ने अब सरकार से इस मामले में जल्द से जल्द इंसाफ और स्पेशल कोर्ट बनाने की मांग की है.

कैसा था Zubeen Garg का करियर?

गौरतलब है कि, जुबीन गर्ग सिर्फ एक सिंगर ही नहीं थे, बल्कि वो एक एक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता भी थे. उन्होंने लगभग 40 भाषाओं में 38,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए. 1992 में उनके पहले एल्बम 'अनामिका' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था. उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाने गाए है. सिंगर ने 'गैंगस्टर' फिल्म के 'या अली' और 'कृष 3' के 'दिल तू ही बता' जैसे सुपरहिट गाने दिए. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.