Shahid Kapoor: विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी स्टारर मच अवेटेड फिल्म 'ओ रोमियो' (O Romeo) के टीजर लॉन्च के बाद से ही फैंस को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था, जिसे बुधवार 21 जनवरी 2026 को मेकर्स ने खत्म कर दिया. मुंबई में आज इस फिल्म के ट्रेलर (O Romeo Trailer) लॉन्च का इवेंट रखा गया, जिसमें मीडिया और फिल्म की स्टारकास्ट के सामने ऑफिशियल ट्रेलर जारी किया गया. इस दौरान वहां मौजूद रिपोर्टर्स ने स्टार्स और मेकर्स से कुछ सवाल किए, जिसमें एक सवाल ऐसा था, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.
रिपोर्टर ने Shahid Kapoor से पूछ लिया ऐसा सवाल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो मुंबई में आयोजित 'ओ रोमियो' (O Romeo) ट्रेलर लॉन्च इवेंट का है, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट और मीडिया के बीच चल रहे सवाल जवाब सेसन को देखा जा सकता है. इस दौरान एक रिपोर्टर शाहिद कपूर से पर्सनल सवाल करता है, लेकिन एक्टर उसका बड़ी ही शार्पनेस के साथ जवाब देते हैं. दरअसल, सवाल ये था कि, 'ऐसी कोई मोहब्बत जो आपको महंगी पड़ी हो, जिसे आपने रूह से प्यार किया हो?'
शाहिद और विशाल की मोहब्बत का क्या नाम है?
रिपोर्टर के इस सवाल का शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने बड़े ही स्मार्ट तरीके से जवाब देते हुए कहा, 'आप देखेंगे 13 फरवरी को कितनी महंगी पड़ी है मोहब्बत.' उन्होंने आगे कहा कि, 'उम्मीद है कि साजिद भाई टिकट भी महंगी ही रखेंगे.' वहीं रिपोर्टर आगे विशाल भारद्वाज से सवाल करते हुए पूछता है, 'आपकी और ये शाहिद भाई की जो मोहब्बत है उसके क्या नाम देंगे आप?' इस पर विशाल ने बेहद खूबसूरत जवाब देते हुए कहा, 'सिर्फ एहसास है ये, इसे रूह से महसूस करो...प्यार को प्यार ही रहने दो कोई नाम न दो.' उन्होंने आगे कहा कि, 'रिश्ते की बारीकी को बयान करना बहुत ही मुश्किल है.'
View this post on Instagram
क्या है O Romeo की कहानी?
आपको बता दें कि, विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनीं शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' की कहानी लेखक हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' की एक कहानी पर आधारित है. इस फिल्म का 21 जनवरी 2026 को ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates