Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bhumi Pednekar और Randeep Hooda का क्या है रिश्ता? एक्ट्रेस ने खोला सबसे बड़ा राज, संबंध जान उड़ जाएंगे होश!

Bhumi Pednekar News: बॉलीवुड की गलियों में रिश्तों के किस्से तो बहुत सुनने को मिलते हैं, लेकिन हाल ही में भूमि पेडनेकर ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैंस के होश उड़ गए हैं.

By: Sadhna Mishra  |  Published: February 13, 2026 8:02 PM IST

Bhumi Pednekar और Randeep Hooda का क्या है रिश्ता? एक्ट्रेस ने खोला सबसे बड़ा राज, संबंध जान उड़ जाएंगे होश!
क्या है भूमि पेडनेकर और रणदीप हुड्डा का रिश्ता?

Bhumi Pednekar Randeep Hooda Relationship: साल 2015 में आई फिल्म 'दम लगा के हईशा' से बॉलीवुड में अपनी दमदार शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज 'दलदल' को लेकर सुर्खियों बनी हुईं हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है, लेकिन इसी बीच उन्होंने अपने एक रिश्ते को लेकर ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर फैंस के होश उड़ जाएंगे.

रिश्ते में क्या लगते हैं भूमि और रणदीप?

बॉलीवुड की गलियों में रिश्तों के किस्से तो बहुत सुनने को मिलते हैं, लेकिन हाल ही में भूमि पेडनेकर का एक ऐसा बॉलीवुड रिश्ता निकलकर सामने आया है, जिससे शायद अभी तक हर कोई अंजान था. दरअसल, बहुत कम लोग जानते हैं कि, अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और भूमि पेडनेकर असल जिंदगी में एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं... जी हां, दोनों भाई-बहन हैं, जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया है.

कैसे रणदीप हुड्डा की बहन निकलीं भूमि पेडनेकर?

भूमि पेडनेकर ने हाल ही में मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में इस राज से पर्दा उठाया. भूमि ने इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि, वो और रणदीप रिश्ते में भाई-बहन हैं (Bhumi Pednekar Randeep Hooda Relationship). उन्होंने कहा कि, उनका यह कनेक्शन उनकी मां की तरफ से है. दिलचस्प बात यह है कि, भूमि की मां हरयाणवी हैं और उनका मायका 'हुड्डा' परिवार से है और हरियाणा की मिट्टी और हुड्डा सरनेम के इसी धागे ने इन दो बड़े सितारों को एक ही परिवार के साथ जोड़ दिया है.

'दलदल' से जीत लिया क्रिटिक्स का दिल

आपको बता दें कि, भूमि पेडनेकर की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'दलदल' 30 जनवरी 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. इसमें एक्ट्रेस डीसीपी रीता फरेरा के रोल में नजर आ रही हैं. इस सीरीज में भूमि ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया और फैंस से लेकर क्रिटिक्स तक हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ कर रहा है. बता दें कि, 'दलदल' की कहानी विष धमिजा की किताब 'भेन्डी बाजार' पर आधारित है.