क्या है Saif Ali Khan का रिटायरमेंट प्लान? बेटे तैमूर के पूछने पर एक्टर ने दिया ये जवाब, अब हो रहा Viral

Saif Ali Khan ने हाल ही में अपनी बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान के पॉडकास्ट में अपने बेटे तैमूर से जुड़ी बातचीत को शेयर करते हुए बताया कि, उनका फिल्मी दुनिया में रहने का कब तक का क्या प्लान है?

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: March 12, 2026 8:49 PM IST

What is Saif Ali Khan Retirement Plan?: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में जहां 18-18 घंटे की शिफ्ट, 'लाइट्स-कैमरा-एक्शन' के बीच ही कलाकारों की जिंदगी कहीं सिमट कर रह जाती हैं, वहीं अपनी बेबाकी और कूल अंदाज के लिए जाने-जाने वाले एक्टर और पटौदी खानदान के वारिस सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अपने वर्क लाइफ बैलेंस पर अपनी राय रखी है. तीन दशकों से सिल्वर स्क्रीन पर राज कर रहे सैफ अली खान (Saif Ali Khan News) ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में न सिर्फ वर्क लाइफ बैलेंस के बारे में बात की बल्कि, उन्होंने अपने रिटायरमेंट प्लान (Saif Ali Khan Retirement Plan) के बारे में भी बताया.

दरअसल, सैफ अली खान (Saif Ali Khan) हाल ही में अपनी बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान के पॉडकास्ट (Soha Ali Khan Poadcast) में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई सारी बातें की. इस दौरान उन्होंने कलाकारों की जिंदगी के सबसे मुश्किल सवाल वर्क लाइफ को बैलेंस करने के बारे में भी बात की साथ ही अपनी रिटायरमेंट को लेकर बेटे तैमूर (Taimur) से जुड़े एक किस्से को भी शेयर किया.

क्या है Saif Ali Khan का रिटायरमेंट प्लान?

पॉडकास्ट में सैफ ने बताया कि, कुछ दिनों पहले उनके बड़े बेटे तैमूर ने उनसे एक बहुत ही क्यूट सा सवाल किया था कि, वो कब तक फिल्मों में काम करने का प्लान कर रहे हैं. इस पर सैफ ने जवाब देते हुए कहा था कि, 'मुझे नहीं पता, जब तक मैं कर सकूंगा. हमेशा के लिए ये मेरा काम है.' लेकिन तैमूर ने कहा- नहीं.... सैफ के इस खुलासे पर बहन सोहा ने कहा कि, तैमूर का ये सवाल समझ आता है, क्योंकि शूट की वजह से घर से दूर रहना पड़ता है और बच्चों को पिता का टाइम नहीं मिलता. इस पर सैफ ने वर्क लाइफ बैलेंस करने के बारे में बताया.

कैसे करें वर्क लाइफ को बैलेंस?

सैफ ने कहा, 'इसमें थोड़ा बदलाव आया है. इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के बाद बैलेंस बनाना मुमकिन है. मैं इंडस्ट्री में कुछ लोगों, को-स्टार और दोस्तों के नाम बता सकता हूं जो इसे अच्छे से बैलेंस करते हैं. वो सुबह 7 बजे काम शुरू कर देते हैं. कैमरा 9 बजे रोल हो जाता है और दिन में उनका बहुत सार काम निपट जाता है और शाम में वो सोने से पहले अपने बच्चों के साथ समय बिता लेते हैं. वो 1-2 महीने लगातार काम करते हैं और फिर कुछ समय आराम करते हैं.'

सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म?

'ओमकारा' के लंगड़ा त्यागी से लेकर 'विक्रम वेधा' तक में अपने किरदार से हर किसी को अपना कायल बनाने वाले सैफ अली खान को हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज 'ज्वेल थीफ: द हाइस्च बिगेंस' में देखा गया था. जिसमें उनके साथ जयदीप अहलावत भी नजर आए थे. वहीं अगर बात करें सैफ अली खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की तो वो जल्द ही प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म हैवान में नजर आएंगे. इसमें सैफ के साथ अक्षय कुमार दिखाई देंगे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.