Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Malaika Arora संग सोरब बेदी के कोजी डांस Video का क्या है सच? डेटिंग की खबरों के बीच एक्टर का बड़ा खुलासा

Malaika Arora का इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक्टर और मॉडल सोरब बेदी संग कोजी डांस करती नजर आ रही हैं. वहीं अब इस क्लिप पर एक्टर ने बड़ा खुलासा किया है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: March 10, 2026 11:19 PM IST

Malaika Arora संग सोरब बेदी के कोजी डांस Video का क्या है सच? डेटिंग की खबरों के बीच एक्टर का बड़ा खुलासा
क्या है मलाइका और सोरब का रिश्ता?

Sorab Bedi On Dance Video With Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का जब से ब्रेकअप हुआ है, तब से एक्ट्रेस का नाम कई लड़कों के साथ जुड़ चुक है. हालांकि, वो सभी महज अफवाहें निकली, लेकिन इस बीच मलाइका (Malaika Arora Dance Video) का नाम MTV स्प्लिट्सविला 16 के कंटेस्टेंट, एक्टर और मॉडल सोरब बेदी (Sorab Bedi) के साथ जुड़ रहा है. हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो बेहद कोजी होते हुए डांस करते नजर आ रहे थे. इस क्लिप के वायरल (Viral Clip) होने के बाद दोनों की रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ने लगी. वहीं अब इस पर सोराब का चुप्पी तोड़ी और वीडियो का पूरा सच बताया.

Sorab Bedi ने कोजी डांस वीडियो पर तोड़ी चुप्पी

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुए थे, जिसमें सोरब और मलाइका (Malaika Arora Sorab Bedi Video) को एक-दूसरे के काफी करीब देखा गया था. दोनों को साथ में इतना कोजी होकर डांस करते और गले मिलते देख इनके रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ने लगी है और लोग सोरब को मलाइका का नया बॉयफ्रेंड बताने लगे. हालांकि, अब एक्टर ने सारी गलतफहमियां दूर करते हुए अपने और मलाइका के रिश्ते का खुलासा किया है.

क्या है मलाइका और सोरब का रिश्ता?

सोरब बेदी (Sorab Bedi) ने मलाइका (Malaika Arora New BF) संग डेटिंग की खबरों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने साफ किया कि वो मलाइका को मॉडलिंग के दिनों से जानते हैं और उनक दोस्ती काफी पुरानी है. हाल ही में पिंकविला के एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान एक्टर ने मलाइका संग उड़ रही डेटिंग की अफवाहों के बारे में बात करते हुए बताया कि, 'मेरे मॉडलिंग के दिनों में मलाइका उन लोगों की करीबी दोस्त थीं, जो मुझे शो दिया करते थे. इसी तरह हमारी जान-पहचान हुई. मैं पार्टियों में जाता था और वहां मलाइका भी होती थीं. हम तब से साथ पार्टी कर रहे हैं, ये कोई नहीं बात नहीं है. मैंने पहले भी ऐसी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे, लेकिन तब मुझे कोई जानता नहीं था, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया.'

कैसे शुरू हुए सोरब और मलाइका की डेटिंग रूमर्स?

दरअसल, ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब मलाइका (Malaika Arora Restaurant) के नए रोस्टोरेंट 'स्वीनी बॉम्बे' की ओपनिंग पार्टी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में सोरब और मलाइका मस्ती में डांस करते दिख रहे थे. सोरब ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर मलाइका को उनके नए काम के लिए बधाई दी थी.