Alia Bhatt की Alpha से क्या है उदय चोपड़ा का कनेक्शन? टीजर के अंदर छुपे इस सीक्रेट ने उड़ाए फैंस को होश!

Alpha: आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है, लेकिन क्या आपने टीजर में छिपा वो सीक्रेट देखा जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं?

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: June 10, 2026 6:05 PM IST

Alpha Teaser Secret: यशराज फिल्म्स (YRF) की सबसे बड़ी फीमेल-लेड स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' (Alpha) का 10 जून 2026 को धमाकेदार टीजर ड्रॉप किया गया. इस टीजर को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स तो नहीं मिला, लेकिन 1 मिनट 55 सेकंड के वीडियो में दिखाए गए आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के खूंखार और एक्शन अवतार की चर्चा अब हर तरफ हो रही है. वहीं बॉबी देओल (Bobby Deol) के लुक ने भी एक बार फिर उन्हें दर्शकों के बीच गॉसिप में का विषय बना दिया है. हालांकि, फिल्म की दूसरी फीमेल लीड यानी शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) को टीजर में न देख पाने की वजह से दर्शक काफी ज्यादा निराश हुए हैं. लेकिन इसी बीच जब लोगों की नजर वीडियो के क्रेडिट्स पर पड़ी, तो फैंस के होश उड़ गए. टीजर के क्रेडिट सेक्शन में एक ऐसा नाम नजर आया है, जिसे देखने के बाद लोग उसकी चर्चा करने लगे हैं.

टीजर में शरवरी को ढूंढते रह गए लोग

YRF की इस मेगा बजट स्पाई यूनिवर्स वाली मूवी के 1 मिनट 55 सेकंड के टीजर में ज्यादातर आलिया भट्ट और बॉबी देओल ही नजर आए और फिल्म की दूसरी लीड एक्ट्रेस शरवरी वाघ कहीं दिखाई नहीं दीं, लेकिन वीडियो के क्रेडिट्स में 'धूम' फ्रेंचाइजी के चहेते 'अली' यानी एक्टर उदय चोपड़ा (Uday Chopra) का नाम देखने के बाद अब लो यही सवाल कर रहे हैं कि, एक्टिंग क दुनिया से सालों दूर रहने वाले उदय चोपड़ा का आलिया की 'अल्फा' से क्या कनेक्शन है और पर्दे के पीछे उन्होंने ऐसा कौन सा खेल खेला है जिसने बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी है?

फिल्म 'अल्फा' से क्या है उदय चोपड़ा का कनेक्शन?

दरअसल, टीजर के क्रेडिट्स से पता चला है कि, 'अल्फा' की कहानी किसी और ने नहीं बल्कि उदय चोपड़ा ने लिखी है और इस बात ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. बता दें कि, उदय चोपड़ा दिग्गज फिल्ममेकर यश चोपड़ा के बेटे, आदित्य चोपड़ा के भाई और यशराज फिल्म्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और वो 16 सला पहले फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं. हालांकि, अब वो एक राइटर के तौर पर सामने आए हैं. 'अल्फा' के टीजर क्रेडिट्स में उनका नाम साफ-साफ देखा जा सकता है.

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

16 साल बाद की वापसी

आपको बता दें कि, उदय चोपड़ा पिछले 16 सालों से गायब हैं और अब वे लौटे भी हैं, तो एक राइटर बनकर. उदय ने आखिरी बार साल 2010 में आई रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'प्यार इम्पॉसिबल' की स्क्रिप्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने खुद प्रियंका चोपड़ा के साथ एक्टिंग भी की थी. इसके बाद से उन्हें लाइमलाइट से काफी दूर देखा गया. ऐसे में अब YRF की स्पाई यूनिवर्स की इतनी बड़ी फिल्म से उनका नाम जुड़ना बड़ी बात मानी जा रही है.

कब रिलीज होगी Alpha?

मालूम हो कि, आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'अल्फा' डायरेक्टर शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी है. यह स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसकी कमान पूरी तरह से फीमेल किरदारों के हाथ में है. वहीं अगर बात करें इसकी रिलीज डेट की तो पहले यह मूवी पिछले साल 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी डेट को बढ़ाकर अप्रैल 2026 किया गया हालांकि, इसपर भी ये रिलीज नहीं हुई और अब इसकी डेट 3 जुलाई 2026 तय की गई है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…