श्रद्धा कपूर और कृति सेनन के बीच चल रही है 'कैटफाइट'! वजह हैं सुशांत सिंह राजपूत

दरअसल कृति और सुशांत सिंह राजपूत के बीच इन दिनों रोमांस की खबरें सामने आ रही हैं।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: July 19, 2018 5:34 PM IST

इंडस्ट्री में इस वक्त चर्चा ये है कि कृति सेनन और श्रद्धा कपूर के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच चल रही इस कैटफाइट की वजह बने हैं सुशांत सिंह राजपूत। दरअसल कृति और सुशांत सिंह राजपूत के बीच इन दिनों रोमांस की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों ने इन खबरों पर कोई सफाई नहीं दी है लेकिन कई बार दोनों को साथ देखा गया है। अब खबर कुछ इस तरह की सामने आ रही है कि सुशांत सिंह राजपूत की अगली फिल्म में मेकर्स के उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर को साइन करने के फैसले से वो खुश नहीं है।

न्यूज पोर्टल डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने ये जानकारी दी है। सूत्र के मुताबिक कृति ने अपनी नाखुशी छिपाने की भी कोशिश नहीं की और सुशांत-श्रद्धा की जोड़ी पर निराशा जताई है। हालांकि सुशांत की फिल्म में अभी श्रद्धा की एंट्री होने की मेकर्स ने घोषणा नहीं की है और अभी इसके लिए ऑफिशियल एनाउंसमें होना बाकी है। लेकिन श्रद्धा की फिल्म में एंट्री होने की खबर से कृति खुश नहीं है। कृति और सुशांत ने एक साथ साल 2017 में आई फिल्म 'राब्ता' में काम किया था। इस फिल्म के बाद से ही दोनों के बीच करीबियों की चर्चाएं सामने आने लगी थीं।

श्रद्धा कपूर सुशांत के साथ इस फिल्म में आएंगी या नहीं ये तो खैर अभी प्रोड्यूसर्स और वक्त बताएंगे लेकिन इस बीच पर्दे के पीछे दो एकट्रेसेस के बीच चल रही ये नोंक-झोंक जरुर आने वाले दिनों में कुछ धमाका कर सकती है।

वैसे, बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत स्टारर ये फिल्म एक कॉलेज ड्रामा होगी। श्रद्धा जहां इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री' और 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं और फिलहाल फैमिली हॉलीडे के लिए विदेश के टूर पर हैं तो वहीं, कृति अपनी फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग के सिलसिले में लंदन में है। जबकि सुशांत अपनी फिल्म 'सोन चिड़िया' के साथ व्यस्त हैं।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें