हालांकि ऐसी कोई आधिकारिक कंफर्मेशन नहीं है लेकिन फिर भी ऐसी खबरें रही हैं कि एक समय 'स्त्री' एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर के बीच रोमांटिक रिश्ता रहा है। खबरें तो ये भी थीं कि श्रद्धा कपूर अपने परिवार को छोड़ फरहान अख्तर के साथ लिवइन में भी कुछ दिनों तक रही थी। हालांकि इन सभी खबरों को श्रद्धा कपूर हंस कर टाल देती हैं और इनका खंडन कर देती हैं। लेकिन जल्दी ही इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगीं और दोनों ने कुछ दिनों के लिए एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया। ये खबरें 2018 की शुरुआत में सामने आने लगी थी।
अगर इनके रिश्ते के बारे में उठ रही चर्चाओं की मानें तो दोनों के बीच रिश्ते अभी तक ठीक नहीं है और इनका रिश्ता खराब रुख पर खत्म हुआ था। लेकिन अब मुंबई मिरर में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो श्रद्धा कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा को हिदायत दी है कि वो उनके एक्स फरहान अख्तर के साथ काम नहीं कर सकते। खबरें है कि एक कैंपेन के लिए रोहन को 'भाग मिल्खा भाग' एक्टर के साथ काम करना था लेकिन रोहन ने इसके लिए बेहद विनम्रता के साथ मना कर दिया। ‘स्ट्रीट डांसर’ साइन कर श्रद्धा कपूर ने लिया बड़ा रिस्क ? होल्ड किए सारे प्रोजेक्ट्स
हालांकि इसके बारे में पोर्ट्ल को कंफर्म नहीं किया गया है। ऐसा ही कुछ इससे पहले भी हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर की दीवाली पार्टी के दौरान भी फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ आए थे लेकिन श्रद्धा और रोहन का सामना करने से बचने के लिए काफी जल्दी ही पार्टी से निकल गए। इन दिनों फरहान शिबानी दांडेकर के साथ अफेयर को लेकर चर्चाओं में है। ‘डॉन 3’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर, ठंडे बस्ते में जा सकती है शाहरुख खान की ये फिल्म ?
वहीं, श्रद्धा कपूर का नाम रोहन श्रेष्ठा के साथ जोड़ा जा रहा है। खबर है कि फरहान और शिबानी जल्दी ही शादी भी करने वाले हैं। बॉलीवुड लाइफ ने आपको पहले भी जानकारी दी थी कि किस तरह इन दोनों ने सगाई कर ली है और परिवार भी इनके रिश्ते से खुश है। दूसरी ओर, श्रद्धा कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर रोहन श्रेष्ठा ने कहा, 'हम बीते 9 साल से साथ है लेकिन हां मैं उन्हें डेट नहीं कर रहा हूं। हम एक पार्टी में मिले और दोस्त बन गए। पहली बार में ही मुझे लगा कि वो क्यूट हैं लेकिन तब से हम सिर्फ दोस्त हैं।'
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...