Alia Bhatt की कितनी थी पहली सैलरी? 12 साल पहले चंद रुपए में साइन की थी फिल्म, आज करोड़ों करती हैं चार्ज; फीस सुन उड़ जाएंगे तोते!

Alia Bhatt इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपना जलवा दिखा रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 12 साल पहले चंद रुपए में काम करने वाली आलिया आज एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करती हैं?

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: May 14, 2026 1:35 PM IST

What Was Alia Bhatt First Salary?: बॉलीवुड की 'बार्बी गर्ल' आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा (Cannes 2026) में अपने हुस्न और फैशन का जलवा बिखेर रही हैं. हालांकि, एक्ट्रेस सिर्फ ग्लैमर और खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि अपनी एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं. उन्होंने 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'गली बॉय', और 'राजी' जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भट्ट खानदान की लाडली को पहली सैलरी कितनी कितनी मिली थी और आज एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेती हैं?

आलिया भट्ट को पहली फिल्म के लिए कितनी फीस मिली थी?

आपको जानकर हैरानी होगी कि, भट्ट खानदान की लाडली बेटी और कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली आलिया भट्ट (Alia Bhatt First Movie Fees) ने अपनी पहली फिल्म महज 15 लाख रुपए में साइन की थी. हालांकि, अपने करियर के 12 सालों में एक्ट्रेस ने इतनी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है कि, आज वो एक मूवी के लिए करोड़ों रुपए की फीस मेकर्स से वसूल करती हैं.

इन फिल्मों में दिखा चुकी हैं जलवा

मालूम हो कि, आलिया भट्ट (Alia Bhatt Movie) ने साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था और इस मूवी के लिए उन्हें 15 लाख रुपए की फीस मिली थी. इसके बाद उन्होंने 'हाईवे (2014)', 'टू स्टेट्स (2014)', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014)' और 'शानदार (2015)' जैसी फिल्मों में काम किया और अपना औरा ऐसा बनाया कि आज वो इस मुकाम तक पहुंच चुकी हैं जहां मेकर्स उन्हें करोड़ों में साइन कर रहे हैं.

कैसे बढ़ा Alia Bhatt का औरा?

दरअसल, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने करियर के 12 सालों में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, लेकिन 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'राजी', 'RRR', 'ब्रह्मास्त्र', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'गली बॉय' जैसी फिल्मों से उनका औरा और पॉपुलर दोनों बढ़ी यही वजह है कि, आज वो एक फिल्म के लिए करोड़ों में फीस लेती हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt ? (@aliaabhatt)

कितनी है आलिया भट्ट की एक फिल्म की फीस?

वहीं अगर बात करें आलिया भट्ट के प्रेजेंट मूवी फीस की तो वो आज एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 25 से 30 करोड़ रुपए तक की फीस चार्ज करती है. बता दें कि, एक्ट्रेस इस समय कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं. जिसमें 'लव एंड वॉर', 'जिगरा', 'जी ले जरा' और 'ब्रह्मास्त्र 2' जैसी फिल्में शामिल है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…