ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी के जीवन पर किताब, खुलेंगे लव लाइफ के किस्से !!

खुलेंगे जिंदगी के कई बड़े राज, होंगे कई खुलासे....

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: October 15, 2017 12:06 PM IST

बॉलीवुड में अब तक ऋषि कपूर, करण जौहर और रेखा जैसी कई बड़े शख्सियतों की जिंदगी पर किताब आ चुकी है। इसी लिस्ट में एक और नाम शामिल होने वाला हैं, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी। जी हां, हेमा मालिनी अपने जीवन से जुडी बाते किताब के जारिए अपने चाहने वालों के सामने रखने जा रही हैं। हेमा मालिनी के इस किताब का नाम नाम 'बियोंड द ड्रीम गर्ल' है। इस किताब को हार्पर कॉलिन्स ने पब्लिश किया हैं। हेमा के 69वें जन्मदिन पर यानी सोमवार को इस किताब को लॉन्च किया जाएगा। ये किताब भले ही हेमा की आत्मकथा पर आधारित हो लेकिन इस पुस्तक में धर्मेंद्र की पह्ली पत्नी प्रकाश कौर और बेटों सनी-बॉबी देओल से हेमा के रिश्तों का जरा भी जिक्र नहीं किया गया हैं। [इसे भी पढ़े: हेमा मालिनी के साथ रोमांस करने के लिए दौलत का सहारा लिया था धर्मेन्द्र ने ! पेड किया, एक किस का 100 रुपया]

बता दें, फिल्म मैग्जीन 'स्टारडस्ट' के पूर्व एडिटर और प्रोड्यूसर राम कमल मुखर्जी ने हेमा की आत्मकथा को लिखा है। Aajtak.in को दिए इंटरव्यू में राम कमल मुखर्जी ने कहा हैं कि, हेमा के जीवन से जुड़ी कई बातें पह्ली बात दर्शकों के सामने आएंगी। इस किताब में उनका करियर, धर्मेंद्र से शादी, जैसे तमाम बातों का जिक्र किया गया हैं। और तो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हेमा की किताब में प्रस्तावना लिखी है। ये बात तो जगजाहिर हैं कि, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं। धर्मेंद्र की पह्ली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है और वो सनी और बॉबी की मां है। समय-समय पर इस बात का जिक्र हुआ हैं कि, धर्मेंद्र के दोनों परिवारों में आपसी रिश्ता बेहद नाजुक है। जब हेमा की बेटियों की शादी हुई थी तब सनी और बॉबी शादी में कही नजर नहीं आए थे। इससे ये साबित हो गया था कि, अभी भी इन दोनी परिवारों के बीच मनमुटाव हैं।

और तो और सनी और बॉबी कभी भी हेमा और उनके बेटियों के बारे में बात नही करते हैं। लेकिन पिछले साल एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र की पह्ली पत्नी प्रकाश कौर ने हेमा पर उंगली उठाते हुए कहा था कि, अगर मैं हेमा की जगह होती तो कभी भी धर्मेंद्र से शादी नहीं करती। वो सिर्फ एक अच्छे पिता हैं लेकिन अच्छे पति नहीं।