शादी के बाद अपने पहले इंटरव्यू में अर्जुन रामपाल और मेहर ने रिलेशनशिप को लेकर कही थी यह बातें, देखें वीडियो

पीछे मुड़कर दोनों का शादी के बाद 1998 में दिया गया पहला इंटरव्यू देखते हैं, तो इस कपल के अलग होने पर अफसोस भी होता है।

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: May 28, 2018 4:39 PM IST

अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया करीब 20 सालों की शादी के बाद सोमवार को एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों ने सामूहिक रूप से अलग होने का फैसला लिया और एक ज्वाइंट स्टेटमेंट भी जारी किया है। इस स्टेटमेंट में कहा गया है- ‘प्यार और खूबसूरत यादों से भरी हुई 20 साल लंबी यात्रा के बाद हम यह साझा करना चाहते हैं कि हर यात्रा के अलग-अलग रास्ते होते हैं। हमारे पास जब चीजें आती हैं, तो हम हमेशा मजबूत हो जाते हैं और हम एक दूसरे के लिए और अपने प्यारे लोगों के लिए आगे भी मजबूत बने रहेंगे, क्योंकि हम एक नई यात्रा शुरू कर रहे हैं। हम दोनों ही बेहद निजी हैं और इस बयान को सार्वजनिक करने में अजीब सा महसूस करते हैं, लेकिन हमारे जीवन की परिस्थितियां ऐसी हैं। जहां सच्चाई विकृत हो जाती है और खो जाती है। हम एक परिवार हैं, एक दूसरे के लिए हमारा प्यार हमेशा के लिए बरकरार रहेगा और हम हमेशा एक दूसरे के लिए रहेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे बच्चों महाइका और मायरा के लिए हम एक दूसरे के लिए खड़े रहेंगे। इसलिए, हम इस समय आपके माध्यम से हमारी गोपनीयता बनाए रखने की सराहना करेंगे। आपके समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद। रिश्ते खत्म हो सकते हैं, लेकिन प्यार बना रहता है। हम इस बारे में और कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं।’

अर्जुन और मेहर का ये निजी फैसला है और हम इसका सम्मान करते हैं। इसमें हम कोई मदद भी नहीं कर सकते, लेकिन हम पीछे मुड़कर दोनों का शादी के बाद 1998 में सिमी ग्रेवाल को दिया गया पहला इंटरव्यू देखते हैं, तो इस कपल के अलग होने पर अफसोस भी होता है। इस इंटरव्यू में दोनों एक-दूसरे की बातों पर झेंपते हुए नजर आ रहे हैं, एकदम किसी टीनएज कपल की तरह और इससे से भी बढ़कर इस इंटरव्यू में दोनों अपनी रिलेशनशिप में विश्वास बरकरार रखने की उम्मीद करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस इंटरव्यू में जब सिमी ग्रेवाल अर्जुन रामपाल से पूछती हैं कि मेहर के साथ इस रिलेशनशिप को लेकर वह कितना ईमानदार हैं, इस पर अर्जुन कहते हैं- 'मुझे लगता है कि हर किस्म की रिलेशनशिप पूरी तरह से सच्चाई और विश्वास पर ही बनती है। यह 100 फीसदी भरोसा है। अगर आप इसे इस तरह से ट्रीट नहीं करेंगे तो इसे रिलेशनशिप कहने का कोई मतलब नहीं है और इसे झूठ कहा जाए।' इस दौरान मेहर भी अर्जुन की बातों से सहमत नजर आती हैं और कहती हैं- 'मुझे लगता है कि रिलेशनशिप में आप चाहें कितना भी चीजों को छुपाने की कोशिश करें एक दिन यह सामने आ ही जाता है।' इस पर अर्जुन कहते हैं- 'आप जानते हैं कि आप इससे भाग नहीं सकते। आप सच्चाई से भाग नहीं सकते और मेरा मतलब है कि आप किसके लिए चीजों को छिपा रहे हैं।'

इस इंटरव्यू में एक मौका ऐसा भी आता है जब सिमी ग्रेवाल अर्जुन से यह भी पूछती हैं कि महिलाओं के बीच में उनकी पॉपुलैरिटी को लेकर यदि किसी रोज मेहर इनसिक्योर फील करने लगे? इस पर अर्जुन रामपाल कहते हैं- 'यदि आपको अटेंशन मिल रही है तो मुझे लगता है कि यदि वह सचमुच आपसे प्यार करता है तो उसे भी इसमें आपको ज्वाइन कर लेना चाहिए। उसे आपके लिए इसे एन्जॉय करना चाहिए और ऐसा नहीं होता है तो मुझे लगता है कि दोनों अलग-अलग वेवलेंथ पर हैं। आप रिलेशनशिप में कंपीट नहीं कर सकते। मैं अपनी रिलेशनशिप में इतनी कोशिश करूंगा कि अपने पार्टनर को सिक्योर महसूस करवा सकूं, क्योंकि मैं जानता हूं कि इनसिक्योरिटी बहुत खतरनाक होती है और यह न केवल आपका दिल तोड़ती है, बल्कि आपका दिमाग भी खराब कर देती है।' हम उम्मीद करते हैं कि अर्जुन और मेहर को अपने फैसले के बाद शांति और खुशी दोनों मिलेगी।